Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nepal Earthquake: भूकंप में अब तक 157 लोगों की मौत, कड़ाके की ठंड में अपने प्रियजनों का कर रहे अंतिम संस्कार

Nepal Earthquake नेपाल में आए भूकंप में अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इस विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं।

By AgencyEdited By: Babli KumariUpdated: Mon, 06 Nov 2023 09:35 AM (IST)
Hero Image
नेपाल भूकंप में अब तक 157 लोगों की मौत (फोटो- एपी)

एपी, काठमांडू। Earthquake in Nepal: नेपाल में शुक्रवार रात यानी चार नवंबर को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इस शक्तिशाली भूकंप में अब तक 157 लोगों की जान जा चुकी है और दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। उत्तर पश्चिमी नेपाल के पहाड़ों में ग्रामीणों ने भूकंप में जान गंवाने वाले कुछ लोगों के शवों का रविवार को अंतिम संस्कार किया। 

जजरकोट जिले के चिउरी गांव में 13 शवों को भेरी नदी के तट पर ले जाया गया और लकड़ी से बनी चिताओं पर रखा गया। पुजारियों ने हिंदू तरकी से उनका दाह संस्कार किया गया। अधिकारियों ने जजरकोट के बारे में कहा कि यह भूकंप का केंद्र था। जजरकोट में कम से कम 105 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों ने कहा कि अन्य 52 लोगों की मौत पड़ोसी रुकुम जिले में हुई। वहीं 184 लोग घायल हुए थे।

भूकंप से अधिकांश घर हुए क्षतिग्रस्त

जजरकोट इलाके में इस भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस अचानक आए भूकंप से अधिकांश घर या तो ढह गए या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, कस्बों में कुछ कंक्रीट के घर भी थे जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मरने वालों में से अधिकतर लोग मलबे में कुचले गए थे।

यह भी पढ़ें- Snowfall in China: चीन में भारी बर्फबारी से लोग परेशान, सरकार ने स्कूल बंद करने का लिया फैसला; कई उड़ानें हुईं रद्द

यह भी पढ़ें- 'जान बचाना है तो दक्षिण की ओर...', Israel का दावा- दो हिस्सों में बंटा Gaza; बेंजामिन नेतन्याहू बोले- जीत तक जारी रहेगी जंग