Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tribal Clashes In Sudan: सूडान में आदिवासी संघर्ष में 31 लोगों की मौत, 39 घायल

सूडान में आदिवासी संघर्ष में 31 लोगों की मौत हो गई। जबकि 39 अन्य घायल हो गए। इस दौरान 16 दुकानें नष्ट हो गईं। बताया जा रहा है कि हिंसक झड़प बर्टी और हौसा जनजातियों के बीच हुई है।

By Achyut KumarEdited By: Updated: Sat, 16 Jul 2022 07:44 AM (IST)
Hero Image
सूडान में आदिवासी संघर्ष, 31 लोगों की मौत (फोटो- एएनआइ)

खार्तूम, एएनआइ। सूडान (Sudan) के ब्लू नाइल राज्य (Blue Nile State) में शुक्रवार को एक आदिवासी संघर्ष (Tribal Conflict) में 31 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी। राज्य की सुरक्षा समिति ने एक बयान में कहा, 'शुक्रवार को क्षेत्र के कुछ शहरों में आदिवासी संघर्ष हुए, जिसमें 31 लोग मारे गए और 39 अन्य घायल हो गए। जबकि 16 दुकानें नष्ट हो गईं।'

संदिग्धों को किया गया गिरफ्तार

समिति ने कहा कि नियमित फोर्सेज ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित किया। फोर्स ने कुछ संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है। बयान के अनुसार, समिति ने शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक अल-दमाजिन (Al-Damazine) और अल-रूसेरेस (Al-Russaires) इलाकों में कर्फ्यू लगाने और अनावश्यक सभाओं पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

बर्टी और हौसा जनजातियों के बीच हुई हिंसक झड़प

स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार को बर्टी (Berti Tribe) और हौसा जनजातियों (Hausa Tribe) के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें आग्नेयास्त्रों और सफेद हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

  • ब्लू नाइल राज्य पूर्वी सूडान में इथियोपिया की सीमा पर स्थित है।
  • राज्य में रोज़ेयर्स बांध है, जो इथियोपिया के पठार से उतरते हुए ब्लू नाइल नदी (Blue Nile River) पर सूडान में सबसे बड़ा बिजली उत्पादन जलाशय रखता है।
  • आदिवासी संघर्ष के परिणामस्वरूप व्यापक चिंताएं फैल गईं है कि पहले से ही कमजोर बिजली आपूर्ति अफ्रीकी देश में खराब हो जाएगी।
  • सूडान के लोगों को बिजली की कमी से जूझना पड़ सकता है।

राजनीतिक संकट का सामना कर रहा सूडान

सूडानी सशस्त्र बलों के जनरल कमांडर अब्देल फत्ताह अल-बुरहान (Abdel Fattah Al-Burhan) ने 25 अक्टूबर 2021 को आपातकाल की स्थिति घोषित करने और संप्रभु परिषद और सरकार को भंग करने के बाद से सूडान एक राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है।