Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारी पड़ा यौन सुख, भारतीय युवक ने प्राइवेट पार्ट में घुसाई 2 फीट लंबी मछली; जान पर आ बनी

वियतनाम में 31 वर्षीय एक भारतीय युवक के पेट से डॉक्टरों ने दो फीट लंबी ईल को निकाला है। युवक ने अपने प्राइवेट पार्ट में ईल को घुसा लिया था। पेट में भयंकर दर्द होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने मछली को बाहर निकाला। ईल ने युवक की आंतों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Tue, 06 Aug 2024 07:00 AM (IST)
Hero Image
भारतीय युवक ने प्राइवेट पार्ट में घुसाई ईल। (फोटो- suckhoedoisong.vn)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वियतनाम में एक भारतीय युवक को यौन सुख भारी पड़ गया। दरअसल, भारतीय युवक ने दो फुट लंबी ईल मछली अपने प्राइवेट पार्ट में घुसा ली। मगर दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच करने पर डॉक्टरों के होश उड़ गए। एक्स-रे में मछली का ढांचा युवक के अंदर दिखा। 

यह भी पढ़ें: जेल से बाहर आएंगी पूर्व PM खालिदा जिया, बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने तत्काल रिहा करने का दिया आदेश

वियतनामी डॉक्टरों के मुताबिक मछली ने युवक की आंतों को काट दिया था। 31 वर्षीय भारतीय युवक को 27 जुलाई को हनोई के वियत डुक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक के पेट में उस वक्त भयंकर दर्द हो रहा था था। जांच करने पर डॉक्टरों को युवक के अंदर ईल मछली का कंकाल दिखा। मगर मछली जिंदा थी।

ऑपरेशन से मछली को निकाला

डॉक्टरों ने पहले मछली को प्राइवेट पार्ट के माध्यम से निकालने की कोशिश की। मगर सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद ऑपरेशन से मछली को बाहर निकाला। डॉक्टरों के मुताबिक मछली 25 इंच से अधिक लंबी और उसका व्यास करीब 4 इंच था।

पहले भी सामने आ चुके ऐसे मामले

वियतनाम में ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। मार्च महीने में एक व्यक्ति ने 12 इंच लंबी ईल मछली को अपने प्राइवेट पार्ट में घुसा लिया था। डॉक्टरों ने बताया कि युवा पुरुष अक्सर यौन सुख की खातिर अपने प्राइवेट पार्ट में वस्तुओं को डाल लेते हैं। वियत ड्यूक अस्पताल के डॉक्टर इससे पहले भी लोगों के प्राइवेट पार्ट से बोतल, कप और खिलौने निकाल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल