Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Afghanistan Floods: अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, 68 की मौत; 300 से अधिक जानवर भी काल के गाल में समाए

अफगानिस्तान में फिर बाढ़ से जानमाल को भारी क्षति पहुंचने की खबर है। पश्चिमी अफगानिस्तान के घोर प्रांत (Ghor Province) में मूसलधार बारिश के कारण आई बाढ़ में करीब 68 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बाढ़ में दर्जनों लोग लापता बताए गए हैं। तालिबान के एक अधिकारी ने शनिवार कहा कि मरने वालों की संख्या प्रारंभिक रिपोर्ट पर आधारित है।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sat, 18 May 2024 06:12 PM (IST)
Hero Image
अफगानिस्तान में 300 से ज्यादा जानवरों की मौत। (फोटो, एपी)

एपी, इस्लामाबाद। अफगानिस्तान में फिर बाढ़ से जानमाल को भारी क्षति पहुंचने की खबर है। पश्चिमी अफगानिस्तान के घोर प्रांत (Ghor Province) में मूसलधार बारिश के कारण आई बाढ़ में करीब 68 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बाढ़ में दर्जनों लोग लापता बताए गए हैं।

तालिबान के एक अधिकारी ने शनिवार कहा कि मरने वालों की संख्या प्रारंभिक रिपोर्ट पर आधारित है। जबकि घोर के गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद हमास ने कहा कि दर्जनों लोग अभी तक लापता हैं। प्रांत को बाढ़ से भारी वित्तीय क्षति हुई है। हजारों घर और संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। शुक्रवार को आई बाढ़ से सैकड़ों एकड़ खेती तबाह हो गई है।

अफगानिस्तान में 300 से ज्यादा जानवरों की मौत

इस बीच, प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता एस्मातुल्ला मोरादी ने कहा कि शुक्रवार को उत्तरी प्रांत फरयाब में 18 लोगों की मौत हुई है और दो अन्य घायल हैं। उन्होंने बताया कि चार जिलों में संपत्ति और जमीन को नुकसान हुआ है और 300 से अधिक जानवर मारे गए हैं।

बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ घोर प्रांत

पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र बाढ़ एजेंसी ने कहा था कि अप्रत्याशित भारी बारिश से अफगानिस्तान में उत्तरी प्रांत बाघलान में हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए। घोर बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां 2500 परिवार प्रभावित हुए हैं। यह प्रांत 10 मई से बाढ़ से प्रभावित था। विश्व खाद्य संगठन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं बचे हैं। अप्रैल में अफगानिस्तान में विनाशकारी बाढ़ में 70 लोगों की मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें: Saudi Fashion Show: इस्लामी छवि में नरमी ला रहा सऊदी अरब! देश में पहली बार स्विमसूट फैशन शो कर रचा इतिहास