Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Afghanistan: अफगानिस्तान में बाढ़ से अबतक 330 लोगों की मौत, बाघलान प्रांत में 1 हजार से ज्यादा घर ध्वस्त

अफगानिस्तान में भारी बारिश के चलते आई विनाशकारी बाढ़ से अबतक 330 लोगों की मौत हो गई है। उत्तरी प्रांत बाघलान में बाढ़ के कारण 1000 से ज्यादा घर ध्वस्त हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में असामान्य रूप से मूसलधार बारिश हुई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा देश का उत्तरी क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Sat, 11 May 2024 07:18 PM (IST)
Hero Image
अफगानिस्तान में भारी बारिश के चलते आई विनाशकारी बाढ़ से अबतक 330 लोगों की मौत हो गई है।

एपी, काबुल। अफगानिस्तान में भारी बारिश के चलते आई विनाशकारी बाढ़ से अबतक 330 लोगों की मौत हो गई है। उत्तरी प्रांत बाघलान में बाढ़ के कारण 1000 से ज्यादा घर ध्वस्त हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में असामान्य रूप से मूसलधार बारिश हुई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा देश का उत्तरी क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

शुक्रवार को सर्वाधिक प्रभावित बाघलान प्रांत में 50 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया संगठनों ने अपने समाचार में कहा कि पड़ोसी ताखर प्रांत में 20 लोगों की मौत हुई। तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक्स पर शनिवार को पोस्ट किया कि विनाशकारी बाढ़ से सैकड़ों की जान गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें: UAE Rain: स्कूल-दफ्तर बंद, फ्लाइट्स रद्द... यूएई में आफत बनकर बरस रही बारिश, लोगों को घरों में रहने के आदेश

मुजाहिद ने बदख्शां, बाघलान, घोर और हेरात को सबसे ज्यादा प्रभावित के रूप में रेखांकित किया है। मुजाहिद ने कहा कि सरकार ने लोगों को बचाने, घायलों को ले जाने और शवों को खोजने में सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करने का आदेश दिया है। जबकि रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की वायुसेना ने बाघलान में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। बाढ़ में बड़ी संख्या में फंसे लोगों को बचाया गया है और घायलों को क्षेत्र के सैन्य अस्पताल तक पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें: क्या है UAE में भारी वर्षा की वजह? एक दिन में ही सालभर के बराबर बारिश, सामने आई हैरान कर देने वाली बात