Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत के पास क्या है खास प्लान? अजीत डोभाल ने फ्रांस के राष्ट्रपति को बताया

Ajit Doval on Russia Ukraine war पूरी दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए भारत की ओर उम्मीदों भरी निगाहों से देख रही है। मौक्रों को उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करवाने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है। इस बीच फ्रांस की यात्रा पर गए NSA अजीत डोभाल ने मैक्रों को इसके लिए भारत का पूरा प्लान बताया है।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Wed, 02 Oct 2024 10:26 AM (IST)
Hero Image
Ajit Doval on Russia Ukraine war डोभाल ने मौक्रों से की मुलाकात।

एजेंसी, नई दिल्ली। Ajit Doval on Russia Ukraine war रूस यूक्रेन युद्ध को रोकेने के लिए तमाम देश कोशिशों में लगे हैं। पूरी दुनिया युद्ध को रोकने के लिए भारत की ओर उम्मीदों भरी नजरों से देख रही है। इस बीच फ्रांस की यात्रा पर गए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति मैक्रों को पूरा प्लान बताया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोभाल ने दी खास जानकारी

अजीत डोभाल ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैंक्रों के साथ बैठक की। इस बैठक में डोभाल ने मैंक्रों को युद्ध को समाप्त करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ भारत की बातचीत के बारे में बताया।  

हिजबुल्लाह हमले पर भी हुई चर्चा

रिपोर्टों के अनुसार, डोभाल ने अपनी फ्रांस यात्रा में कई महत्वपूर्ण बैठकें की। इस दौरान सबसे बड़ा चर्चा का विषय रूस-यूक्रेन युद्ध और गाजा में इजरायल के हमले रहे। वहीं, इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह पर किए गए ताजा हमलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

भारत पर युद्ध खत्म करवाने का भरोसा

फ्रांस के अधिकारियों की मानें तो राष्ट्रपति मौक्रों को उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करवाने में भारत अहम रोल अदा कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी पर राष्ट्रपति पुतिन और जेलेंस्की दोनों को भरोसा है।