Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BRICS समूह में शामिल होने के लिए अल्जीरिया ने किया आवेदन, इसके बैंक में देगा 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर का योगदान

उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया नए आर्थिक अवसर को खोलने के लिए ब्रिक्स समूह में शामिल होना चाहता है जिसके लिए वह आवेदन भी कर दिया है। अल्जीरिया ने इसके लिए 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि के साथ ब्रिक्स बैंक का शेयरधारक सदस्य बनने का भी अनुरोध किया है। ब्रिक्स ब्राजील रूस भारत चीन और दक्षिण अफ्रीका का एक समूह है

By AgencyEdited By: Sonu GuptaUpdated: Sat, 22 Jul 2023 05:44 AM (IST)
Hero Image
BRICS समूह में शामिल होने के लिए अल्जीरिया ने किया आवेदन। फोटोः रायटर।

ट्यूनिस, रायटर। उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया नए आर्थिक अवसर को खोलने के लिए ब्रिक्स समूह में शामिल होना चाहता है, जिसके लिए वह आवेदन भी कर दिया है। अल्जीरिया ने इसके लिए 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि के साथ ब्रिक्स बैंक का शेयरधारक सदस्य बनने का भी अनुरोध किया है। एन्नाहर टीवी ने अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने (Abdelmadjid Tebboune) के हवाले से यह जानकारी दी है।

अर्थव्यवस्था में विविधता लाने का प्रयास कर रहा अल्जीरिया

उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया तेल और गैस संसाधनों से समृद्ध है और अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने और चीन जैसे देशों के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। मालूम हो कि ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का एक समूह है जो दुनिया की 40 प्रतिशत से अधिक आबादी और वैश्विक अर्थव्यवस्था का लगभग 26 फीसद हिस्सा है।

राष्ट्रपति ने क्या कहा?

एन्नाहर ने अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने के हवाले से कहा

हमने आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स समूह में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, हमने बैंक में शेयरधारक सदस्य बनने के लिए एक पत्र भेजा है और इसमें अल्जीरिया का पहला योगदान 1.5 अरब डॉलर होगा।

ब्रिक्स समूह में शामिल होना चाहते हैं कई देश

मालूम हो कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष राजनयिक ने कहा था कि 40 से अधिक देशों ने ब्रिक्स देशों के समूह में शामिल होने के लिए अपनी रुचि व्यक्त की है। रुचि व्यक्त करने वाले देशों में अर्जेंटीना, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, क्यूबा, कांगो, कोमोरोस, गैबॉन और कजाकिस्तान शामिल हैं।