Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Christian Oliver Died: अमेरिकी अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर का प्लेन क्रैश में निधन, हादसे के कारणों की जांच कर रही पुलिस

अमेरिकी अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो बेटियों की पूर्वी कैरेबियन में एक द्वीप के पास एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना गुरुवार को बेक्विया के पास पेटिट नेविस द्वीप के ठीक पश्चिम में हुई जब विमान पास के सेंट लूसिया की ओर जा रहा था। उन्होंने बेटियों की पहचान 10 वर्षीय मदिता क्लेप्सर और 12 वर्षीय एनिक क्लेप्सर के रूप में की है।

By Agency Edited By: Amit Singh Updated: Sat, 06 Jan 2024 05:31 AM (IST)
Hero Image
अमेरिकी अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर का प्लेन क्रैश में निधन

एपी, सैन जुआन। अमेरिकी अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो बेटियों की पूर्वी कैरेबियन में एक द्वीप के पास एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना गुरुवार को बेक्विया के पास पेटिट नेविस द्वीप के ठीक पश्चिम में हुई जब विमान पास के सेंट लूसिया की ओर जा रहा था।

उन्होंने बेटियों की पहचान 10 वर्षीय मदिता क्लेप्सर और 12 वर्षीय एनिक क्लेप्सर के रूप में की है। साथ ही उन्होंने बताया कि पायलट रॉबर्ट सैक्स की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, फिलहाल दुर्घटना के कारणों के बारे में पता नहीं लगाया जा सका है।

अधिकारियों के मुताबिक सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस तटरक्षक बल के क्षेत्र की ओर बढ़ने पर क्षेत्र के मछुआरे और गोताखोर मदद के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मछुआरों और गोताखोरों के निस्वार्थ और बहादुरीपूर्ण कार्यों की बहुत सराहना की।

जर्मनी में जन्मे 51 वर्षीय अभिनेता ने दर्जनों सराहनीय फिल्म और टेलीविजन भूमिकाएं निभाईं है। जिनमें 2008 की फिल्म "स्पीड रेसर" फिल्म और "द गुड जर्मन" शामिल है। उन्होंने 1990 के दशक की सीरीज "सेव्ड बाय द बेल: द न्यू क्लास" के पूरे सीजन में ब्रायन केलर नामक एक स्विस ट्रांसफर छात्र की भूमिका निभाई थी।