Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच भारत ने फिर दिखाई दरियादिली, एक अरब डालर की क्रेडिट लाइन बढ़ाई

पिछले साल मार्च में एसबीआइ और श्रीलंका के बीच एक अरब डालर की ऋण सुविधा के लिए करार हुआ था। वहीं श्रीलंका अपनी मांग को पूरा करने के लिए भारत के पांच चिकन फार्म से प्रतिदिन दस लाख अंडे आयात करेगा।

By AgencyEdited By: Ashisha Singh RajputUpdated: Wed, 31 May 2023 12:22 AM (IST)
Hero Image
इससे श्रीलंका को खाने-पीने का सामान, दवाएं और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने में मदद मिलेगी।

कोलंबो, पीटीआई। भारत ने गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को दी गयी एक अरब डालर की ऋण सुविधा की अवधि मंगलवार को एक साल के लिये बढ़ा दी। श्रीलंका को भारत की ओर से पहले दी गई इस ऋण सुविधा का पूरा इस्तेमाल नहीं हुआ है, जिसके कारण इसकी अवधि बढ़ाई गई है।

श्रीलंका को मिलेगी मदद

इससे श्रीलंका को खाने-पीने का सामान, दवाएं और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने में मदद मिलेगी। पिछले साल मार्च में एसबीआइ और श्रीलंका के बीच एक अरब डालर की ऋण सुविधा के लिए करार हुआ था। वहीं, श्रीलंका अपनी मांग को पूरा करने के लिए भारत के पांच चिकन फार्म से प्रतिदिन दस लाख अंडे आयात करेगा।

10 लाख अंडे बाजार में पहुंचाए गए

आर्थिक संकट से जूझ रहे इस द्वीपीय देश की शीर्ष आयात एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। श्रीलंका स्टेट ट्रेडिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष असीरी वलीसुंदरा ने कहा कि भारत से 20 लाख अंडे आयात किए गए थे, जिनमें से 10 लाख अंडे बाजार में पहुंचा दिए गए।