Move to Jagran APP

Burkina Faso Attack: सप्ताहांत में बुर्किना फासो हमले में कम से कम 100 नागरिक मारे गए

Burkina Faso Attack बुर्किना फासो हमले ने एक व्यापक रूप ले लिया है। सप्ताहांत में इस हमले में कम से कम 100 नागरिक मारे जाने की खबर सामने आई है। बता दें कि यह हमला उस इलाके में हुआ जहां इस्लामी विद्रोही थे समूह वर्षों से सक्रिय हैं।

By Ashisha RajputEdited By: Updated: Mon, 13 Jun 2022 07:52 PM (IST)
Hero Image
एक स्थानीय नागरिक और एक सुरक्षा सूत्र ने इस बार की जानकारी सोमवार को दी।
ओआगादोगोउ, रायटर।  बुर्किना फासो हमला प्रतिदिन खतरनाक होता जा रहा है। सप्ताहांत में उत्तरी बुर्किना फासो के एक ग्रामीण जिले में सशस्त्र लोगों ने कम से कम 100 नागरिकों की हत्या कर दी । एक स्थानीय नागरिक और एक सुरक्षा सूत्र ने इस बार की जानकारी सोमवार को दी।

हमलावरों ने नागरिकों को बनाया निशाना

हमलावरों ने इस भयानक हमले में नागरिकों को निशाना बनाया। हमला उस इलाके में हुआ जहां इस्लामी विद्रोही समूह वर्षों से सक्रिय हैं। हमलावरों ने शनिवार और रविवार की रात सेनो प्रांत के सेतेंगा कम्यून में हमला किया था, जो सीमावर्ती इलाकों में स्थित है। जहां अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादी लंबे वक्त से विद्रोह कर रहे हैं।

नाम न बताने की शर्त पर एक स्थानीय सूत्र ने रायटर को बताया कि अस्थायी तौर पर मरने वाले नागरिकों की संख्या 165 थी। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को एक बयान में 'कई पीड़ितों का दावा' करने वाले हमले की निंदा की और अधिकारियों से लोगों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आह्वान किया। कयास लगाया जा रहा है कि सरकार को सोमवार को बाद में मरने वालों की संख्या प्रदान कर सकती है। आपको बता दें कि इस्लामवादी विद्रोहियों से जुड़ी हिंसा ने 2015 से बुर्किना फासो और पड़ोसी माली और नाइजर में हजारों लोगों की जान ले ली और लाखों विस्थापित हो गए थे।