Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Niger Terror Attack: नाइजर में हुए आतंकवादी हमले में 23 सैनिकों की मौत; 30 आतंकी भी ढेर

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर के उत्तर-पश्चिमी झोर में आतंकवादियों ने एक सैन्य टुकड़ी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की। इस गोलीबारी में कम से कम 23 नाइजर सैनिकों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए जबकि 30 आतंकवादियों को भी मार गिराया गया है। बता दें कि पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर इस्लामिक उग्रवादियों से जूझ रहा है।

By Agency Edited By: Anurag GuptaUpdated: Fri, 22 Mar 2024 03:56 PM (IST)
Hero Image
आतंकी हमले में नाइजर सैनिकों की मौत (फोटो: एएफटी)

रायटर, नियामे। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर के उत्तर-पश्चिमी झोर में आतंकवादियों ने एक सैन्य टुकड़ी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की। इस गोलीबारी में कम से कम 23 नाइजर सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला?

नाइजर सैनिकों की एक टुकड़ी उग्रवाद प्रभावित टिल्लाबेरी इलाके में एक ऑपरेशन से वापस लौट रही थी तभी अचानक वाहनों पर सवार होकर 100 से अधिक हथियारबंद आतंकवादियों ने सैन्य टुकड़ी पर ताबड़तोड़ हमला किया।

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार देर रात एक बयान जारी कर बताया कि लगभग 30 आतंकवादी मारे गए हैं। बता दें कि पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर इस्लामिक उग्रवादियों से जूझ रहा है और पिछले 12 सालों में इसका प्रभाव माली के बाहर तक पहुंच गया है जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं, जबकि लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

यह भी पढ़ें: इस्लाम की पवित्र किताब के पन्ने जलाने के जुर्म में एक महिला को आजीवन कारावास, ईशनिंदा के आरोप में पाक अदालत ने सुनाया फैसला

नागरिकों की रक्षा करने में सरकारों की विफलता के चलते साल 2020 से माली, बुर्किना फासो और नाइजर में तख्तापलट देखने को मिला। जिसकी वजह से इन देशों में अस्थिरता और अशांति का दौर चल रहा है।

यह भी पढ़ें: 'पूरा भूटान जैसे सड़कों पर हो, 45 किलोमीटर तक मोदी...मोदी...', PM के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब