Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Australia Floods: न्यू साउथ वेल्स में बाढ़ का कहर; हजारों लोग बेघर, कृषि और व्यापार को भी पहुंचा नुकसान

Australia Floods ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाही है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। कृषि और व्यापार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

By AgencyEdited By: Achyut KumarUpdated: Sat, 05 Nov 2022 10:06 AM (IST)
Hero Image
flood in Australia : ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में बाढ़ का कहर (फोटो- रायटर्स)

सिडनी, रायटर्स। Australia Floods:  ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाही है। आपातकालीन दल लोगों से शहर को खाली करने के लिए कह रहे हैं। बहु-वर्षीय ला नीना मौसम (La Nina weather) की घटना के कारण ऑस्ट्रेलिया का पूर्वी क्षेत्र इस साल चौथे बड़े बाढ़ संकट की चपेट में है, जो आमतौर पर बढ़ी हुई वर्षा से जुड़ा हुआ है।

बाढ़ से हजारों लोग बेघर 

बाढ़ से हजारों लोग बेघर हो गए। कृषि उद्योगों को भी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने आपदा राहत में 1.3 बिलियन डालर की घोषणा की है, ताकि हजारों लोगों को घरों की मरम्मत में मदद मिल सके। न्यू साउथ वेल्स (NSW) राज्य में शनिवार को 103 बाढ़ की चेतावनी दी गई थी।

व्यापार को पहुंचा काफी नुकसान

सिडनी से लगभग पांच घंटे की दूरी पर व्हीटबेल्ट में एक ग्रामीण शहर फोर्ब्स में लछलन नदी (Lachlan River) के बढ़ते जलस्तर की वजह से व्यापार को काफी नुकसान पहुंचा है। लछलन नदी के शनिवार को 10.8 मीटर (32 फीट) के 70 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने का अनुमान है।

बचावकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को बचाया

एनएसडब्ल्यू स्टेट इमरजेंसी सर्विस (एसईएस) ने एक बयान में कहा कि बचावकर्मियों ने शुक्रवार को एक गर्भवती महिला तक पहुंचने के लिए उच्च निकासी वाले वाहनों का इस्तेमाल किया। महिला को तत्काल चिकित्सा देखभाल की जरूरत थी। वाग्गा शहर के पास मुरमुंबिगी नदी के किनारे शुक्रवार को जलस्तर 2010 के बाद से उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

स्टीफ कुक ने दी चेतावनी

एनएसडब्ल्यू मंत्री स्टीफ कुक ने चेतावनी दी कि उफनती नदियों से नीचे के शहरों में अब बाढ़ का खतरा है। उन्होंने कहा कि हम भले ही मौसम में एक राहत का अनुभव कर रहे हैं, लेकिन जोखिम अभी कम नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: आस्ट्रेलिया में B-52 बमवर्षक तैनात करेगा अमेरिका, चीन ने क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता की उपेक्षा का आरोप लगाया

विक्टोरिया में भी बाढ़ का खतरा

विक्टोरिया के दक्षिणी राज्य में भी बाढ़ आने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में राज्य के उत्तर-पश्चिम में स्वान हिल तक पहुंचने वाली मरे नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के सभी चार पूर्वी राज्य क्वींसलैंड, न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया और तस्मानिया इस साल बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें: चीन को गुस्सा करने वाले अमेरिकी प्लान पर आस्ट्रेलिया ने कहा- 1980 से ही B-52 बमवर्षकों की हो रही तैनाती