Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बाढ़ की चपेट में Australia, पीएम एंथोनी अल्बानीज ने किया मेलबर्न और विक्टोरिया राज्य का दौरा

ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य विक्टोरिया में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। भारी बारिश होने से क्षेत्रीय लोगों को सुरक्षित इलाकों पर जाने के आदेश दिए गए है। बता दें कि कुछ क्षेत्रों में 24 घंटे बारिश होने से अचानक बाढ़ का जलस्तर बढ़ गया है।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Mon, 17 Oct 2022 08:23 AM (IST)
Hero Image
बाढ़ की चपेट में आस्ट्रेलिया, विक्टोरिया राज्य में आपातकाल घोषित

नई दिल्ली। एएफपी। आस्ट्रेलिया में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ के कारण सैकड़ों घर तबाह हो गए है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने मेलबर्न और विक्टोरिया राज्य के बाढ़ प्रभावित हिस्सों का दौरा किया।

बता दें कि आस्ट्रेलिया के तीन दक्षिण-पूर्वी राज्य भारी बारिश के बाद बाढ़ संकट से जूझ रहा है। वहीं विक्टोरिया में आपातकाल भी घोषित कर दिया गया है। विक्टोरिया राज्य बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है तो वहीं मेलबर्न में कुछ इलाकों को खाली करने का आदेश दिया गया है।

इन तीन राज्यों में बाढ़ की चेतावनी

विक्टोरिया, साउथ न्यू वेल्स और तस्मानिया के उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। 60 ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल के कर्मी सहायता में जुटे हुए है। विक्टोरिया स्टेट इमरजेंसी सर्विस के मुख्य संचालन अधिकारी टिम वीबुश ने कहा कि राज्य भारी बारिश के कारण राज्य बाढ़ का सामना कर रहा है।

COP27 : विदेश मंत्री जयशंकर से मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा- 574 अरब रु. का कारोबार काफी नहीं, इसे और बढ़ाया जाए

विक्टोरिया राज्य बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित

आस्ट्रेलियाई सरकार ने तीन राज्यों में भी भारी बारिश होने से क्षेत्रीय लोगों को सुरक्षित इलाकों पर जाने की आदेश दी है। बता दें कि कुछ क्षेत्रों में 24 घंटे बारिश होने से अचानक बाढ़ का जलस्तर बढ़ गया है। कई घरों में मूसलाधार बारिश का पानी घुस गया है। देश में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ से अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।

Nigeria Floods: नाइजीरिया में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या 600 के पार

बाढ़ से 500 से अधिक संपत्ति का नुकसान

प्रीमियर डेनियल एंड्रयूज ने एएफपी से कहा कि विक्टोरिया राज्य में 500 घर जलमग्न हो गए है जबिक 500 से अधिक संपत्ति बाढ़ की चपेट में आ गए है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की चपेट में और भी घर आ सकते हैं। आस्ट्रेलिया में आई बाढ़ दशकों में राज्य की सबसे खराब बाढ़ की घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

बाढ़ से प्रभावित इलाकों में तस्मानिया और न्यू साउथ वेल्स

भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है और तीन हजार घरों और अन्य संस्थानों की बिजली भी गुल हो गई है। कई क्षेत्रों में 24 घंटे बारिश हुई है और सबसे ज्यादा मेलबर्न के उत्तर-पूर्व में स्ट्रैथबोगी में हुई है।

इस बीच राज्य न्यू साउथ वेल्स में लगभग 600 लोगों को फोर्ब्स शहर खाली कराने के आदेश दिए गए है। इस इलाके में बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है। कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के कारण तस्मानिया में भी बाढ़ आ गई है। इस बीच आस्ट्रेसलिया मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले हफ्तों में और भी अधिक बारिश होने की आशंका हैं।

फ्रांस में जंगली सूअर के शिकार के दौरान ब्रिटिश महिला की गोली मारकर की गई हत्या, शुरू हुई जांच