Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Australia: क्रूज पर 800 यात्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अधिकारियों ने बीच में ही रोका जहाज

Australia ship with 800 Covid Case क्रूज में 800 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जहाज को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में डॉक कर दिया गया है।मेजेस्टिक प्रिंसेस क्रूज जहाज न्यूजीलैंड से रवाना हो रहा था और इसमें लगभग 4 600 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Sat, 12 Nov 2022 12:30 PM (IST)
Hero Image
Australia: क्रूज पर 800 यात्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अधिकारियों ने बीच में ही रोका जहाज

सिडनी, रायटर्स। Cruise ship with 800 Covid Case: एक हॉलिडे क्रूज में 800 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जहाज को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में डॉक कर दिया गया है। मेजेस्टिक प्रिंसेस क्रूज जहाज (Majestic Princess cruise ship) न्यूजीलैंड से रवाना हो रहा था और इसमें लगभग 4,600 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

क्रूज ऑपरेटर कार्निवल ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष मारगुएरिट फिट्जगेराल्ड ने बताया कि ये यात्रा 12 दिनों की थी जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली है। ऑस्ट्रेलिया के गृह मामलों के मंत्री क्लेयर ओ'नील ने ने शनिवार को जनता को आश्वस्त करने की मांग की है।

G-20 summit and India: भारत के लिए क्‍यों उपयोगी है G-20 की बैठक, बाली में क्‍या होगा PM मोदी का बड़ा एजेंडा

जहाज में बड़ी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि बड़ी संख्या में यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जल्दी में जहाज के परिचालन को रोका गया। क्लेयर ओ'नील ने कहा कि अधिकारियों ने नियमित प्रोटोकॉल बनाए हैं और न्यू साउथ वेल्स हेल्थ यह निर्धारित करने का नेतृत्व करेगा कि मैजेस्टिक प्रिंसेस जहाज से यात्रियों को कैसे निकाला जाए। एजेंसी ने कहा कि वह यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए क्रूज शिप के कर्मचारियों के साथ काम कर रही है। कंपनी के अध्यक्ष मारगुएरिट फिट्जगेराल्ड ने एबीसी टेलीविजन को बताया कि ऑस्ट्रेलिया में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

Russia-Ukraine war: UN अधिकारियों ने रूसी प्रतिनिधि से की मुलाकात, अनाज निर्यात बढ़ाने पर की बातचीत

2020 में भी मिले थे कोरोना के 900 केस

जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2020 की शुरूआत में भी इसी कपंनी के रूबी प्रिंसेस क्रूज शिप में लगभग 900 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें लगभग 28 लोगों की मौत हो गई थी।