Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Belgium: बेल्जियम में बम की चेतावनी से मचा हड़कंप, ब्रसेल्स और ब्रेबेंट में 30 स्कूलों को किया गया बंद

Belgium Bomb Alert बेल्जियम में बम की चेतावनी के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वालोनी-ब्रसेल्स एडमिनिस्ट्रेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि बम को लेकर चेतावनी जारी की गई थी जिसके बाद ब्रसेल्स और ब्रेबेंट में कई स्कूलों को सोमवार तक के लिए बंद करने को कहा गया है। फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Mon, 27 Nov 2023 12:15 PM (IST)
Hero Image
Belgium: बेल्जियम में बम की चेतावनी से मचा हड़कंप, 30 स्कूलों को किया गया बंद (फोटो एएनआई)

रायटर, ब्रसेल्स (बेल्जियम)। बेल्जियम में बम की चेतावनी के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, बेल्जियम के ब्रसेल्स और ब्रेबेंट में लगभग 30 स्कूलों को बंद किया गया है।

बम की सूचना के बाद स्कूलों को किया गया बंद

वालोनी-ब्रसेल्स एडमिनिस्ट्रेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि बम को लेकर चेतावनी जारी की गई थी, जिसके बाद ब्रसेल्स और ब्रेबेंट में कई स्कूलों को सोमवार तक के लिए बंद करने को कहा गया है।

वहीं, पुलिस द्वारा ब्रसेल्स और ब्रेबेंट में निरीक्षण किया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

यह भी पढ़ें- 'देश की सुरक्षा के लिए और भी सैटेलाइट करते रहेंगे लॉन्च', US और साउथ कोरिया की चेतावनी पर भड़का उत्तर कोरिया

बेल्जियम में बीते महीने हुई थी गोलीबारी

बता दें कि बीते महीने अक्टूबर में बेल्जियम के ब्रसेल्स में फायरिंग हुई थी, जिसमें स्वीडन के दो नागरिकों की मौत हो गई थी। इस घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली थी।

यह भी पढ़ें- Joe Biden: COP की 28वीं बैठक में शामिल नहीं होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, दुबई में होना है आयोजन