Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Blast in Shia Mosque: अफगानिस्तान में शिया मस्जिद में विस्फोट, सात की मौत; 15 घायल

Afghanistan Blast। उत्तरी अफगानिस्तान में एक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती विस्फोट हो गया जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 अन्य घायल हो गए। यह घटना बाघलान प्रांत की राजधानी पुल-ए-खुमरी में हुई। तालिबान अधिकारी मावलावी हाशिमी ने कहा कि सभी हताहत शिया समुदाय के हैं। अभी तक विस्फोट की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।

By AgencyEdited By: Achyut KumarUpdated: Fri, 13 Oct 2023 09:44 PM (IST)
Hero Image
अफगानिस्तान में शिया मस्जिद में विस्फोट, सात लोगों की मौत

काबुल, रायटर। उत्तरी अफगानिस्तान में एक शिया मस्जिद में जुमे (शुक्रवार) की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। यह घटना बाघलान प्रांत की राजधानी पुल-ए-खुमरी में हुई।

'किसी ने नहीं ली विस्फोट की जिम्मेदारी'

तालिबान अधिकारी मावलावी हाशिमी ने कहा कि सभी हताहत शिया समुदाय के हैं। अभी तक विस्फोट की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas Conflict: कांग्रेस को अफगानिस्तान, पाकिस्तान में बनानी चाहिए गठबंधन सरकार- सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

आइएस बना तालिबान प्रशासन के लिए चुनौती

बता दें कि इस्लामिक स्टेट (आइएस) आतंकी समूह अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। हाल के महीनों में इस आतंकी संगठन ने नागरिकों, विदेशियों और तालिबान सुरक्षा बलों पर कई हमले किए हैं।

यह भी पढ़ें: Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

सुन्नी मुस्लिमों का यह आतंकी संगठन शिया समुदाय को धर्म विरोधी मानता है और 2021 में तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद से शिया समुदाय पर कई हमले कर चुका है।

यह भी पढ़ें: Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप से मृत लोगों में 90 फीसद से ज्यादा महिलाएं-बच्चे, अबतक 2000 से ज्यादा की मौत

भूकंप में दो हजार से अधिक लोगों की मौत

इससे पहले, पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आने से हेरात प्रांत में दो हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी। मरने वाले में 90 प्रतिशत से अधिक महिलाएं और बच्चे थे। भूकंप के समय अधिकांश पुरुष काम के लिए ईरान गए थे। भूकंप का केंद्र जेंदा जान जिले में था। यहां 1200 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि 1,600 से अधिक लोग घायल हुए।