Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Brazil: कूल्हे की सर्जरी के बाद राष्ट्रपति लूला की हालत स्थिर, मंगलवार तक अस्पताल से मिल जाएगी छुट्टी

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के कूल्हे की सर्जरी सफल रही। डॉक्टरों ने बताया कि उनके कूल्हे की सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह फिजियोथेरेपी शुरू हुई थी। मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि डॉक्टरों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति लूला के कूल्हे की सफल सर्जरी की। बताया गया कि इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं आई।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Sun, 01 Oct 2023 04:23 AM (IST)
Hero Image
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की सर्जरी सफल रही। (फोटो- एपी)

रायटर्स, ब्रासलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के कूल्हे की सर्जरी सफल रही। डॉक्टरों ने बताया कि उनके कूल्हे की सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह फिजियोथेरेपी शुरू हुई थी।

लूला की सर्जरी सफल

मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि डॉक्टरों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति लूला के कूल्हे की सफल सर्जरी की। बताया गया कि इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं आई। अस्पताल ने बताया कि राष्ट्रपति लूला को मंगलवार से पहले छुट्टी मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः 'UN सुरक्षा परिषद में शीघ्र हो सुधार'; भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ने आतंकवाद को बताया वैश्विक संकट

राष्ट्रपति की हालत स्थिर

डॉक्टरों ने कहा कि शुरुआत में उन्हें चलने-फिरने में थोड़ी परेशानी हो सकती है और उन्हें वॉकर की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, राष्ट्रपति ने कहा कि वह ठीक हैं और वह कभी वॉकर के साथ नहीं दिखेंगे।

विदेश यात्रा पर पड़ेगा असर

बता दें कि इस सर्जरी का प्रभाव उनकी विदेश यात्रा पर पड़ेगा। उन्हें कई यात्राएं रोकनी होंगी, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। हालांकि, वह सामान्य रूप से काम करने में सक्षम होंगे, लेकिन उन्हें को कम से कम चार सप्ताह तक आराम की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ेंः UN में सुधार को लेकर भारत का जबरदस्त अभियान, Quad विदेश मंत्रियों की बैठक में भी UNSC के विस्तार की उठी मांग

राष्ट्रपति लूला को नवंबर के अंतर में दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में शामिल होने के लिए जाना है। इससे पहले कोशिश होगी कि वह पूरी तरह से ठीक हो जाए। यह कार्यक्रम उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है।