Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

India Brazil Trade: 2030 तक भारत का बड़ा बिजनेस पार्टनर बनेगा ब्राजील, 50 अरब डॉलर का व्यापार करने का लक्ष्य

ब्राजील भारत का बड़ा व्यापार सहयोगी बनने जा रहा है। दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया है। अभी दोनों देशों के बीच 15.2 अरब डॉलर का व्यापार होता है। हाल ही में वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल के ब्राजील दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

By Jagran NewsEdited By: Abhinav AtreyUpdated: Mon, 23 Oct 2023 09:21 PM (IST)
Hero Image
आपसी व्यापार को बढ़ाने के लिए दो वर्किंग ग्रुप का गठन होगा (फाइल फोटो)

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। ब्राजील भारत का बड़ा व्यापार सहयोगी बनने जा रहा है। दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया है। अभी दोनों देशों के बीच 15.2 अरब डॉलर का व्यापार होता है। हाल ही में वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल के ब्राजील दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूत बनाने और एक दूसरे के उत्पाद के लिए अपने-अपने बाजार को खोलने पर विस्तृत चर्चा की गई।

वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक अगले तीन-चार सालों में दोनों देशों के बीच 30 अरब डॉलर तक का व्यापार किया जा सकता है। यह वर्ष 2030 तक 50 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, आपसी व्यापार को बढ़ाने के लिए दो वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया है।

ब्राजील के पास एथनॉल के उत्पादन के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी

एक ग्रुप बाजार की पहुंच को लेकर तो दूसरा ग्रुप व्यापार के लिए सेक्टर के चयन को लेकर गठित किया गया है। बायोफ्यूल और रिन्युएबल एनर्जी दोनों ही देशों के लिए महत्वपूर्ण सेक्टर है जिनमें तेजी से सहयोग बढ़ने की उम्मीद है। ब्राजील के पास पेट्रोल-डीजल में एथनॉल के मिलाने से लेकर एथनॉल के उत्पादन के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी है।

ब्राजील भारत को इस क्षेत्र में सहयोग दे सकता है, क्योंकि भारत पेट्रोल और डीजल पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए एथनॉल के मिश्रण को बढ़ाना चाहता है। दोनों देश वस्तुओं के व्यापार के दायरे को बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: ईरान में हिजाब न पहनना अभिशाप, कानून का उल्लंघन करने पर हुई नैतिक पुलिस से झड़प; डॉक्टरों ने किया ब्रेन डेड घोषित