Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फ्रांस में जंगली सूअर के शिकार के दौरान ब्रिटिश महिला की गोली मारकर हत्या, शुरू की गई जांच

निकोलस हेइट्ज (Nicolas Heitz) ने कहा कि 67 वर्षीय ब्रिटिश महिला की सीने पर गोली लगने से घायल हो गई थी। इसे एक ब्रिटनी के सेंट-ब्रीएक में अस्पताल ले जाया गया। यहां दोपहर के आसपास उसकी मौत हो गई। (फाइल फोटो)

By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh ChauhanUpdated: Mon, 17 Oct 2022 08:11 AM (IST)
Hero Image
हत्या की जांच शुरू कर दी गई

मास्को, एएफपी। फ्रांस में जंगली सूअर के शिकार के दौरान रविवार को एक ब्रिटिश महिला की उसके साथी द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक अभियोजक (Prosecutor) ने इसे नाटकीय दुर्घटना (Dramatic Accident) के रूप में बताया है।

अस्पताल में हुई मौत

अभियोजक निकोलस हेइट्ज (Nicolas Heitz) ने कहा कि 67 वर्षीय ब्रिटिश महिला की सीने पर गोली लगने से घायल हो गई थी। इसे एक ब्रिटनी के सेंट-ब्रीएक में अस्पताल ले जाया गया। यहां दोपहर के आसपास उसकी मौत हो गई।

उसके 69 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और हत्या की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : Ukraine Russia War: रूस ने यूक्रेन पर फिर किए ताबड़तोड़ हवाई हमले, कई लोगों की मौत

लगभग एक दर्जन शिकारी और दो गेस्ट थे शामिल

हेइट्ज ने कहा कि इस तरह के गोली मारने की सटीक परिस्थितियों का पता लगाए जाने अभी बाकी है। अभियोजक ने कहा कि शिकारी दल गौडेलिन क्षेत्र में एक मैदान में शिकार कर रहा था। इसमें लगभग एक दर्जन शिकारी और दो गेस्ट शामिल थे।

यह भी पढ़ें : Shahed-136 Drone: यूक्रेन से जंग में रूस का साथ दे रहा है ईरान! कीव के ट्वीट से हुआ बड़ा खुलासा