Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Brazil Flood: चक्रवात ने दक्षिणी ब्राजील को किया तबाह, बाढ़ से मरने वालों की संख्या पहुंची 36

Flood In Brazil रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के छोटे से शहर मुकुम में बढ़ते पानी से सड़कों और नदियों में बाढ़ और घर डूबे हुए हैं। लाजेदो और रोका सेल्स जैसे आसपास के शहर भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से बचे 74 वर्षीय आरा मिल कर्मचारी डोमिंगुएज फोंटाना ने कहा कि कुछ भी बचाया नहीं जा सका।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerUpdated: Thu, 07 Sep 2023 06:52 AM (IST)
Hero Image
बाढ़ से मरने वालों की संख्या पहुंची 36

साओ पाउलो, एजेंसीः दक्षिणी ब्राजील में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात ने इस क्षेत्र को तबाह कर दिया है, घरों में पानी भर गया है और यहां चक्रवात के कारण नदियां उफन रही हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के छोटे से शहर मुकुम में बढ़ते पानी से सड़कों और नदियों में बाढ़ और घर डूबे हुए हैं। लाजेदो और रोका सेल्स जैसे आसपास के शहर भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ से बचे 74 वर्षीय आरा मिल कर्मचारी डोमिंगुएज फोंटाना ने कहा कि कुछ भी बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा,

जब पानी आ रहा था तो मैं  भाग गया। तुम्हें भी भागना होगा। यदि तुम वहां रहोगे तो मर जाओगे...

राज्य अभी भी बाढ़ के लिए अलर्ट पर है।