Move to Jagran APP

विनाशकारी तूफान डेनियल से लीबिया में आई बाढ़, 2000 लोगों की मौत की आशंका; पीएम हमाद ने दी जानकारी

विनाशकारी तूफान के कारण 2000 लोगों के मौत की आशंका है। पीएम हमाद ने सोमवार को तीन दिन के शोक की घोषणा की और देशभर में झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि विनाशकारी तूफान डेनियल के बाद आई बाढ़ ने डर्ना में भारी तबाही मचाई है। इसके बाद इस शहर को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है।

By AgencyEdited By: Shashank MishraUpdated: Mon, 11 Sep 2023 11:12 PM (IST)
Hero Image
विनाशकारी तूफान के कारण 2000 लोगों के मौत की आशंका।

काहिरा, एपी। लीबिया की प्रतिद्वंद्वी सरकारों में से एक के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि उत्तरी अफ्रीकी देश के पूर्वी हिस्सों में आई बाढ़ के कारण दो हजार लोगों की मौत की आशंका है। अल-मसर टेलीविजन स्टेशन को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने कहा कि पूर्वी शहर डर्ना में दो हजार लोगों के मरने की आशंका है और हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं।

तीन दिन के शोक की घोषणा

पीएम हमाद ने सोमवार को तीन दिन के शोक की घोषणा की और देशभर में झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि विनाशकारी तूफान डेनियल के बाद आई बाढ़ ने डर्ना में भारी तबाही मचाई है। इसके बाद इस शहर को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है।

बाढ़ की वजह से पूर्वी लीबिया के कई शहरों में घर और अन्य संपत्तियां नष्ट हो गई हैं। सरकार ने शनिवार को आपात स्थिति की घोषणा की थी और शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया था। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम मिस्त्र के कुछ हिस्सों में सोमवार को तूफान आने की आशंका है।

ये भी पढे़ं: नहीं थम रहा फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में हिंसक झड़पों का दौर, फिर हुई 10 की मौत; दर्जनों लोग घायल