Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में 24 घंटे में दूसरी बार लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Earthquake in Afghanistan अफगानिस्तान में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप से झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई है। भूकंप 17 किमी की गहराई पर आया था। बता दें कि बीते दिन भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके लगे थे और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 आंकी गई थी। वहीं भारत के कई राज्यों में भी इसका असर दिखा था।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Fri, 12 Jan 2024 08:47 AM (IST)
Hero Image
Earthquake in Afghanistan अफगानिस्तान में भूकंप के झटके।

एजेंसी, काबुल। Earthquake in Afghanistan अफगानिस्तान में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप से अफगानी धरती हिली है। जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई है।

भूकंप 17 किमी की गहराई पर आया था। बता दें कि बीते दिन भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके लगे थे और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 आंकी गई थी।

भारत और पाक में भी लगे थे झटके

बीते दिन अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में भी महसूस हुए थे। दिल्ली से जम्मू तक भूकंप से धरती हिली थी। राजधानी दिल्ली में 4.3 का भूकंप आंका गया था और कई जगहों पर लोग घबराकर अपने घरों से भी बाहर आ गए थे। 

पाकिस्तान के कई राज्यों में महसूस हुए झटके

पाकिस्तान के भी कई राज्यों में भूकंप के झटके लगे थे। लाहौर, फैजाबाद और बलूचिस्तान में भूकंप के झटके महसूस हुए थे।