Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर डोली धरती, पांच दिनों में दूसरी बार आया भूकंप

अफगानिस्तान में शुक्रवार को एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पांच दिनों में यह दूसरी बार है जब अफगानिस्तान में भूकंप आया है। बता दें कि भूकंप शाम छह बजकर नौ मिनट पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक अफगानिस्तान में आज 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। अफगानिस्तान ऐसा देश है जहां पर अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

By AgencyEdited By: Anurag GuptaUpdated: Fri, 28 Jul 2023 07:01 PM (IST)
Hero Image
अफगानिस्तान में फिर डोली धरती (फाइल फोटो)

काबुल, एजेंसी। अफगानिस्तान (Afghanistan) में शुक्रवार को एक बार फिर से भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। पांच दिनों में यह दूसरी बार है जब अफगानिस्तान में भूकंप आया है। इससे पहले 23 जुलाई को यहां की धरती डोली थी। अफगानिस्तान ऐसा देश है, जहां पर अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

कितनी तीव्रता का आया भूकंप?

अफगानिस्तान में शुक्रवार की शाम छह बजकर नौ मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इस बात की जानकारी दी। एनसीएस के मुताबिक, अफगानिस्तान में आज 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।

इससे पहले रविवार को 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की गहराई 165 किलोमीटर थी। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 8.46 मिनट पर लगे थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ था।