Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मध्य सोमालिया में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 55 लोगों की मौत; स्थानिय लोगों में डर का माहौल

मध्य सोमालिया (central Somalia) में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 55 लोग मारे गए। बता दें कि सोमालिया की संघीय सरकार न केवल अलकायदा से जुड़े अल शबाब समूह द्वारा फैलाई जा रही हिंसा को रोकने के लिए संघर्ष कर रही हैबल्कि उसे अफ्रीका के इस देश में भूमि और जल पर नियंत्रण को लेकर कबीले-आधारित संघर्षों का भी सामना करना पड़ रहा है।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Mon, 10 Jun 2024 06:42 PM (IST)
Hero Image
मध्य सोमालिया में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प (Image: File)

रॉयटर्स, मोगादिशु। मध्य सोमालिया में दो गुटों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई जिसमें कम से कम 55 लोग मारे गए और 155 अन्य घायल हो गए। स्थानीय निवासियों और चिकित्सा अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सोमालिया की संघीय सरकार न केवल अलकायदा से जुड़े अल शबाब समूह द्वारा फैलाई जा रही हिंसा को रोकने के लिए संघर्ष कर रही है, बल्कि उसे अफ्रीका के इस देश में भूमि और जल पर नियंत्रण को लेकर कबीले-आधारित संघर्षों का भी सामना करना पड़ रहा है।

55 लोगों की मौत, स्थानीय लोगों में डर का माहौल

कबीले के बुजुर्ग और हेराले निवासी फराह नूर ने बताया कि दीर और मरिहान कबीले के बीच शनिवार को अबुदवाक और हेराले कस्बों में चरागाह भूमि और पानी के स्थानों को लेकर संघर्ष हुआ। इसमें 55 लोग मारे गए, जिसमें दोनों कबीले के लोग शामिल हैं। स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और जंगल में आग की तरह हिंसा फैल गई।

निकटवर्ती शहरों के अस्पतालों के कर्मचारियों ने रॉयटर्स को पुष्टि की कि उन्होंने लड़ाई में घायल हुए 115 लोगों का इलाज किया है। निवासियों ने बताया कि मरने वालों को तुरंत दफना दिया गया। निवासियों ने कहा कि संघीय सरकार के सैनिकों के आने के बाद लड़ाई कम हो गई। युद्धविराम तो है, लेकिन माहौल अच्छा नहीं है।

यह भी पढ़ें: मोदी जी आइए नफरत की जगह हम...', नवाज शरीफ ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दिल खोलकर दी बधाई; की ये अपील

यह भी पढ़ें: Canada में भारतीय युवक की टारगेट किलिंग? पुलिस ने जताई आशंका; चार संदिग्धों को किया गिरफ्तार