Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shooting In Helsinki: हेलसिंकी के एक स्कूल में हुई गोलीबारी, एक की मौत और दो घायल, संदिग्ध हिरासत में

Shooting In Helsinki हेलसिंकी के एक स्कूल में गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस घटना में 3 बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। फिनिश पुलिस ने इस घटना की जानकारी एक बयान में दी है। पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। फिनिश पुलिस ने इस घटना की जानकारी एक बयान में दी है।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Tue, 02 Apr 2024 01:43 PM (IST)
Hero Image
Shooting In Helsinki: हेलसिंकी के एक स्कूल में हुई गोलीबारी

रायटर्स, हेलसिंकी। Shooting In Helsinki: हेलसिंकी के एक स्कूल में गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस घटना में 3 बच्चे घायल हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। फिनिश पुलिस ने इस घटना की जानकारी एक बयान में दी है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया।

रायटर्स द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, गोलीबारी राजधानी के बाहर वंता शहर के विएर्टोला स्कूल में हुई। कोई अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं थे।

स्थानीय नगर पालिका के अनुसार, गोलीबारी राजधानी हेलसिंकी के उपनगर वंता के वीरटोला स्कूल में हुई, जिसमें पहली से नौवीं कक्षा तक के लगभग 800 छात्र और लगभग 90 लोगों का स्टाफ है।

वीरटोला स्कूल की प्रिंसिपल सारी लासिला ने रॉयटर्स को बताया कि खतरा टल गया है। उन्होंने इस घटना पर आगे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने राज्यों में विशेष पर्यवेक्षक किए नियुक्त, चुनावी प्रक्रिया की निगरानी की मिली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: त्रिची-चेन्नई राजमार्ग पर बस और लॉरी की टक्कर, हादसे में 2 की मौत और 10 से अधिक घायल