Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पहली बार एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाले तेनजिंग नोर्गे के गांव में आई बाढ़, कीचड़ और मलबे में धंसे घर

Nepal Flood दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को पहली बार फतह करने वाले तेनजिंग नोर्गे के गांव में बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है। बाढ़ से आधा से अधिक गांव तबाह हो गया और घर कीचड़ और मलबे से ढक गए। थेंगबो ग्लेशियर झील का तटबंध टूटने से ये क्षति हुई। नुकसान का पूरा आकलन होना अभी बाकी है।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Fri, 16 Aug 2024 10:19 PM (IST)
Hero Image
निचले हिस्से में रह रहे लोगों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। (सांकेतिक तस्वीर)

पीटीआई, काठमांडू। नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में थेंगबो ग्लेशियर झील का तटबंध टूटने से शेरपा तेनजिंग नोर्गे के गांव थामे में बाढ़ आ गई। इसकी चपेट में आकर आधा से अधिक गांव तबाह हो गया है। घर कीचड़ और मलबे से ढक गए हैं।

तेनजिंग मई 1953 में न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी के साथ दुनिया के सबसे ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति थे। यह क्षति दूधकोशी नदी की सहायक नदियों में से एक थामे में बाढ़ आने के कारण हुई। निचले हिस्से में रह रहे लोगों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

झीलों के बांध टूटने से आई आपदा

हिमालयन टाइम्स अखबार ने थामेचो किदुग के मिगमा शेरपा के हवाले से कहा कि थेंग्बो ग्लेशियर के नीचे की झीलों के बांध टूटने से बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन हुआ। थामे गांव का आधे से ज्यादा हिस्सा प्रभावित हुआ है।

हालांकि, काठमांडू पोस्ट ने मुख्य जिला अधिकारी देवी पांडे के हवाले से कहा कि हिमनद झील के तटबंध टूटने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाके में बारिश हो रही है, जो बाढ़ का कारण हो सकती है। नुकसान का पूरा आकलन अब तक नहीं हो पाया है।