Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे पर दुनियाभर की मीडिया ने क्या कहा? न्यूयॉर्क टाइम्स से लेकर बीबीसी की हेडिंग पर एक नजर

पीएम मोदी भारत के पहले भारतीय प्रधानमंत्री है जिन्होंने 1992 के बाद यूक्रेन का दौरा किया। इस दौरे पर न केवल भारतीय मीडिया बल्कि ग्लोबल मीडिया की भी निगाहें टिकी रही। न्यूयॉर्क टाइम्स बीबीसी से लेकर द गार्जियन तक ने पीएम मोदी के कीव दौरे की कवरेज की। तो आइये ग्लोबल मीडिया में इस मुलाकात को किसने क्या कहा? डालते है एक नजर

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sat, 24 Aug 2024 05:36 PM (IST)
Hero Image
पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे पर दुनियाभर की मीडिया ने क्या कहा? (Image: Jagran)

डिजिटल डेस्क, कीव। PM Modi Ukraine Visit Foreign Coverage: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक यूक्रेन यात्रा समाप्त हो चुकी है। शुक्रवार को वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की से मिले और दोनों नेताओं ने खुलकर हर मुद्दें पर बातचीत की। 

पीएम मोदी ने जेलेंस्की को भारत आने का भी निमंत्रण दिया। बता दें कि 1992 के बाद यह पहली बार है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन का दौरा किया। ऐसे अवसर पर पीएम मोदी का यूक्रेन को निमंत्रण देना स्वाभाविक था। 

यूक्रेन की एतिहासिक यात्रा

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने यूक्रेन से पहले रूस की भी यात्रा की थी। उस दौरान भी अमेरिका समेत कई ग्लोबल मीडिया की निगाहें इस मुलाकात पर टिंकी हुई थी। अब जब पीएम मोदी यूक्रेन के दौरे पर थे तो ग्लोबल मीडिया की नजरें उनकी इस आधिकारिक यात्रा पर भी बनी रही। बता दें कि पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे ने अंतरराष्ट्रीय ही नहीं बल्कि यूक्रेनी मीडिया से लेकर रूसी मीडिया ने भी सुर्खियां बंटोरी। 

इसके अलावा अमेरिकी के भी कई मीडिया संस्थानों की हेडिंग पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा पर ही रही। पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं रहा। तो आइये पीएम मोदी के इस दौरे पर किस मीडिया ने क्या लिखा, इस पर डालते हैं एक नजर...

न्यूयॉर्क टाइम्स

अखबार ने लिखा 'मोदी दोनों युद्धरत देशों के साथ अपने देश के संबंधों को सावधानीपूर्वक संभाल रहे है। पिछले महीने मॉस्को की यात्रा पर,  मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को गले लगाया और भारत रूस के साथ एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार बना हुआ है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने पीएम मोदी के कीव दौरे को  'भारतीय नेता का कीव दौरा: यूक्रेन कूटनीति की दिशा में एक कदम' करार दिया। टाइम्स ने लिखा कि पीएम मोदी के सामने रूस और यूक्रेन के साथ संतुलन बनाए रखने की कड़ी चुनौती है। 

बीबीसी

बीबीसी ने पीएम मोदी के कीव दौरे को 'कुटनीतिक संतुलन का परीक्षण' बताया। बीबीसी ने इस बात पर डोर डाला कि मोदी का यह दौरा पुतिन से मुलाकात के कुछ महीने बाद हुआ है। मोदी का कीव दौरा जेलेंस्की और पश्चिमी नेताओं को शांत करने की एक कोशिश हो सकती है। यह मुलाकात भारत के संतुलित विदेश नीति को दर्शाता है। 

द गार्जियन

द गार्जियन ने पीएम मोदी के कीव दौरे को ऐतिहासिक करार दिया। द गार्जियन ने लिखा यह यात्रा 1991 में सोवियत संघ से देश की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय नेता की यूक्रेन की पहली यात्रा है। यह यात्रा तनावपूर्ण संबंधों के दौर के बाद हुई है। 

निक्केई एशिया

निक्केई एशिया ने लिखा निक्केई एशिया 'पश्चिमी दबाव के बावजूद, भारत ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए पारंपरिक सहयोगी और हथियार आपूर्तिकर्ता रूस की स्पष्ट रूप से निंदा नहीं की है। इसके बजाय, इसने बार-बार बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष को हल करने का आह्वान किया है। साथ ही, दक्षिण एशियाई देश मॉस्को के साथ तेजी से व्यापार कर रहा है, विशेष रूप से रूसी तेल खरीदकर।'

ले मोंडे

ले मोंडे ने लिखा, 'जेलेंस्की ने मोदी की यात्रा को 'ऐतिहासिक क्षण' कहा, लेकिन दोनों पक्षों में से किसी ने भी कोई सफलता के संकेत नहीं दिए। भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने बाद में कहा कि यह 'स्पष्ट रूप से एक जटिल मुद्दा' है और भारत का मानना ​​है कि यदि शांति प्रयासों को आगे बढ़ाना है तो मॉस्को को इसमें शामिल होना चाहिए।'

डॉन 

पाकिस्तानी मीडिया डॉन ने मोदी के कीव यात्रा को ऐतिहासिक बताया। डॉन ने कहा कि मोदी इस समय मॉस्को और कीव के बीच संभावित शांति के लिए एक निर्माता का काम कर रहे है। कीव पहुंचने से पहले मोदी ने कहा कि वह जेलेंस्की के साथ 'चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर अपने विचार साझा करने' की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Modi-Zelensky: भारत में खुलेंगी यूक्रेनी कंपनियां! मोदी से मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने 'मेड-इन-इंडिया' पर किया खास एलान

यह भी पढ़ें: PM Modi Ukraine Visit: 'बातचीत से हो समस्या का समाधान', रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले पीएम मोदी?