Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Syria President Warrant: फ्रांस ने सीरिया के राष्ट्रपति असद के खिलाफ उठाया कदम, अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट किया जारी

फ्रांस ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके भाई माहेर अल-असद समेत दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। फ्रांसीसी न्यायाधीशों ने ये कदम सीरिया में नागरिकों के खिलाफ प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल को लेकर उठाए हैं। ये गिरफ्तारी वारंट मानवता के खिलाफ अपराधों में संलिप्तता और युद्ध अपराधों के आरोपों के लिए जारी किया गया है।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Wed, 15 Nov 2023 07:44 PM (IST)
Hero Image
फ्रांस ने सीरिया के राष्ट्रपति असद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। (फोटो- एपी)

रायटर, पेरिस। फ्रांस ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके भाई माहेर अल-असद समेत दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। फ्रांसीसी न्यायाधीशों ने ये कदम सीरिया में नागरिकों के खिलाफ प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल को लेकर उठाए हैं। समाचार एजेंसी रायटर ने एक न्यायिक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है।

सीरिया के राष्ट्रपति के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट

सीरियाई राष्ट्रपति के खिलाफ ये पहला अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट है। ये गिरफ्तारी वारंट मानवता के खिलाफ अपराधों में संलिप्तता और युद्ध अपराधों के आरोपों के लिए जारी किया गया है। बता दें कि अगस्त 2013 में डौमा शहर और पूर्वी घोउटा में भीषण रासायनिक हमले हुए थे। इस हमले में 1000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ेंः America Syria Bombing: अमेरिका ने लिया अपने सैनिकों पर हमले का बदला, ईरान समर्थित मिलिशिया ग्रुप बरसाए बम; 7 की मौत

2011 में नागरिकों पर हुई थी क्रूरतापूर्वक कार्रवाई

बता दें कि सीरियाई राष्ट्रपति के खिलाफ 2011 में जब प्रदर्शन हुआ था, तब असद की सेना ने लोगों पर क्रूरता से कार्रवाई की थी। इस घटना पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई थी और युद्ध अपराध के बराबर बताया था। सीरिया में नागरिकों के खिलाफ हुए अपराध को लेकर फ्रांस की अदालत 2021 से जांच कर रही है।

2013 के रासायनिक हमले पर वारंट जारी

सीरियन सेंटर फॉर मीडिया एंड फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन (एससीएम) के वकील और संस्थापक माजेन दरविश ने कहा ऐसा पहली बार हुआ है जब 2013 में घोउटा में रासायनिक हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। माजेन दरविश ने इस मामले में फ्रांस में मामला दायर किया है।

यह भी पढ़ेंः US Strikes Syria: ईरान समर्थित समूहों से जुड़े दो ठिकानों पर अमेरिका का एयर स्ट्राइक, 2 हफ्ते में तीसरा हवाई हमला

बता दें कि सीरिया रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल से इनकार करता रहा है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र और रासायनिक हथियार निषेध संगठन की पिछली संयुक्त जांच में खुलासा हुआ था कि सीरियाई सरकार ने अप्रैल 2017 के हमले में नर्व एजेंट सरीन का इस्तेमाल किया था और इसके अलावा भी कई बार रसायनिक हथियार का प्रयोग किया गया।