Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

French elections 2024: फ्रांस में त्रिशंकु संसद, वामपंथी गठबंधन सबसे आगे; उलटा पड़ा इमैनुएल मैक्रों का ये दांव

French elections 2024 फ्रांस के चुनाव में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। वामपंथी गठबंधन उससे आगे निकल गया है। हालांकि किसी भी गठबंधन को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है। उधर एग्जिट पोल के बाद फ्रांस के कई इलाकों में हिंसा भी भड़क उठी है। इस बीच प्रधानमंत्री ने अपने इस्तीफे की पेशकश भी की।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Mon, 08 Jul 2024 10:30 PM (IST)
Hero Image
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों। (फाइल फोटो)

पेरिस, एपी। फ्रांस के संसदीय चुनाव में किसी पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिला है। त्रिशंकु संसद में वामपंथी गठबंधन न्यू पापुलर फ्रंट (NFP) ने सबसे अधिक सीटें जीतकर धुर दक्षिणपंथियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का समय से पहले संसदीय चुनाव कराने का दांव उलटा पड़ गया।

यह भी पढ़ें: बाइडन को अपनों ने ही घेरा, पांच डेमोक्रेटिक सांसदों ने कह दी चुभने वाली बात

एग्जिट पोल के बाद भड़की हिंसा

मतगणना में मैक्रों का मध्यमार्गी गठबंधन दूसरे और मरीन ली पेन की दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली व उसके सहयोगी तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले एग्जिट पोल में आश्चर्यजनक रूप से दक्षिणपंथियों की जगह वामपंथियों की बढ़त का अनुमान जताने के बाद पूरे फ्रांस में हिंसा भड़क गई। वीडियो फुटेज में नकाबपोश प्रदर्शनकारियों को सड़कों पर दौड़ते, आग लगाते हुए और अशांति फैलाते देखा गया।

पीएम ने की इस्तीफे की पेशकश

चुनाव परिणामों के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री गैब्रियल अट्टल के इस्तीफे की पेशकश को राष्ट्रपति मैक्रों ने ठुकरा दिया, कहा-देश की स्थिरता के लिए वह स्थायी व्यवस्था होने तक पद पर बने रहें।

पहले चरण में नेशनल रैली रही आगे

फ्रांस में 30 जून को हुए पहले चरण के मतदान के बाद दक्षिण पंथी पार्टी नेशनल रैली आगे थी, लेकिन रविवार को दूसरे चरण के मतदान के बाद सोमवार को मतगणना में उभरी तस्वीर से आने वाले दिनों में राजनीतिक उठापठक का खतरा उत्पन्न हो गया है।

राष्ट्रपति मैक्रों का कार्यकाल अभी तीन वर्ष शेष है। उन्हें नीतियों के कार्यान्वयन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 26 जुलाई से शुरू होने जा रहे पेरिस ओलंपिक खेलों से पहले ये नतीजे सरकार के लिए अच्छे नहीं हैं।

                                     किसे मिली कितनी सीटें

गठबंधन मिली सीटें
वामपंथी गठबंधन (NFC) 182
मैक्रों का मध्यमार्गी गठबंधन 168
मरीन ली पेन का गठबंधन 143
  • फ्रांस की नेशनल असेंबली में कुल सीटें- 577
  • बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा- 289

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में सक्रिय हुआ हाफिज सईद का नया संगठन, प्रदर्शन के जरिए अपनी राजनीतिक गतिविधि की शुरू