'चिथड़े की गुड़िया, कचरे की थैली समझा', पति ने 10 साल तक 50 लोगों से पत्नी का करवाया रेप; कोर्ट में छलका पीड़िता का दर्द
फ्रांस में एक महिला का लगभग 50 लोगों द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला ने मामला सामने आने के बाद पहली बार अदालत में गवाही दी है। आरोप है कि महिला के पति ने करीब एक दशक तक उसे ड्रग्स दिया। इस दौरान कई लोगों ने उसके साथ संबंध बनाए। महिला को उसके घर में ही दुष्कर्म का शिकार बनाया गया।
अविग्नान, एपी। पति (अब पूर्व) द्वारा ड्रग्स देकर अचेत करने के बाद घर बुलाए गए लगभग 50 लोगों से लगभग एक दशक तक दुष्कर्म का शिकार बनी महिला गिसेले पेलिकाट ने गुरुवार को अदालत में पहली बार गवाही दी।
मेरी दुनिया खत्म हो गई
उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने वर्षों तक उनके साथ हुए कथित दुष्कर्म को उजागर किया तो उनकी दुनिया ही खत्म हो गई। 71 वर्षीय डोमिनिक पेलिकाट और 50 अन्य लोगों पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा चल रहा है, जिसमें उन्हें 20 वर्ष की सजा हो सकती है। मुकदमा सोमवार को शुरू हुआ और दिसंबर तक चलने की संभावना है।
पीड़िता ने दी नाम प्रकाशित करने की इजाजत
सामान्य तौर पर दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जाती, लेकिन गिसेले के वकील ने स्टीफेन बेबोन्यू ने बताया कि उन्होंने अपना नाम प्रकाशित करने की अनुमति दी है और इसी तरह मुकदमा भी सार्वजनिक तौर पर चलाने पर जोर दिया है।
चिथड़े की गुड़िया, कचरे की थैली की तरह समझा
शांत और स्पष्ट आवाज में गिसेले ने कोर्ट में कहा, ''यह असहनीय है। मेरे पास कहने के लिए इतना कुछ है कि मैं हमेशा यह नहीं समझ पाती कि कहां से शुरू करूं।'' उन्होंने कहा, 'उन्होंने (आरोपितों) मुझे चिथड़े की गुड़िया और एक कचरे की थैली की तरह समझा।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।