Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Germany: बर्लिन में महिलाएं टॉपलेस होकर पब्लिक स्विमिंग पूल में तैर सकेंगी, इस कारण दी गई छूट

Berlin Topless women बर्लिन के अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही महिलाओं को पूल में नग्न होकर तैरने की अनुमति दी जाएगी। यह छूट तब दी गई जब एक महिला को पूल से नग्न होने के चलते बाहर फेंक दिया गया था।

By AgencyEdited By: Mahen KhannaUpdated: Sat, 11 Mar 2023 01:56 PM (IST)
Hero Image
Berlin Topless women बर्लिन में महिलाओं को बड़ी छूट।

बर्लिन, एजेंसी। Berlin Topless women जर्मनी की राजधानी बर्लिन में अब महिलाएं सार्वजनिक स्विमिंग पूल में टॉपलेस होकर तैर सकेंगी। शहर के अधिकारियों के एक फैसले के बाद जल्द ही महिलाओं को पूल में नग्न होकर तैरने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि छूट तब दी गई जब एक महिला को पूल से नग्न होने के चलते बाहर फेंक दिया गया था और और उसने कानूनी कार्रवाई की।

इस कारण मिली टॉपलेस होने की अनुमति

महिला द्वारा केस के बाद अधिकारियों ने माना कि वे भेदभाव की शिकार थीं और कहा कि चाहे महिला हो या पुरुष बर्लिन के पूल में आने वाले सभी लोगों को अब टॉपलेस होने की अनुमति होगी। बता दें कि एक दूसरी महिला ने भी शिकायत की थी कि उसे दिसंबर में एक इनडोर पूल में कपड़े पहनने के लिए जबरदस्ती की गई थी।

सार्वजनिक नग्नता को उचित मानता है जर्मनी

जर्मनी एक ऐसा देश है जो कुछ स्थितियों में सार्वजनिक नग्नता को उचित और स्वस्थ दोनों मानता है। टॉपलेस तैराकी के इस निर्णय का यहां के वो लोग काफी सराहना करते हैं जो फ्री बॉडी कल्चर (Nudism) को सही मानते हैं इसे Freikorperkultur कहते हैं। हालांकि, जर्मनी में विदेशी पर्यटक अक्सर हैरान और कभी-कभी निराश होते हैं, जब वे नग्न जर्मनों को झीलों या पूल के आसपास घूमते देखते हैं।

वहीं, बर्लिन के स्विमिंग पूल संचालक, बर्लिनर बैडरबेट्रीबे (बीबीबी) ने वास्तव में अपने नियमों को नहीं बदला है, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्नान की पोशाक जननांगों को ढकती है और यह जरूरी है।

महिलाओं और पुरुषों के लिए थे अलग नियम

बता दें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बर्लिन में महिलाओं को खुले में नग्न होकर स्विमिंग करने की मनाही थी। ऐसा करने पर उन्हें पूल से बाहर कर दिया जाता था और उनपर बैन भी लगा दिया जा था। इन घटनाओं के सामने आने के बाद बर्लिन प्रशासन ने महिलाओं को पुरुषों की तरह नग्न होकर नहाने की अनुमति दी।