Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नेपाल में आफत बनकर आई बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 14 लोगों की मौत, कई लोग लापता

भारत के उत्तरी पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ नेपाल में भी भारी बारिश कहर बनकर टूटी है। बारिश से बाढ़ और भूस्खलन के हालात बन गए हैं। अब तक 14 लोगों के मरने की खबर है। इसके अलावा कई लोग लापता भी हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। बांग्लादेश के निचले हिस्से में भी बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Sun, 07 Jul 2024 03:57 PM (IST)
Hero Image
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हो गई है। (सांकेतिक तस्वीर)

एएफपी, काठमांडु। भारत के पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ नेपाल में भी बारिश ने कहर बरपाया है। नेपाल में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति निर्मित हो गई है, जिसकी वजह से देशभर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है।

इसके अलावा नौ लोग लापता हैं, जिनकी आपदा टीमें तलाश कर रही हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने नेपाली पुलिस के हवाले से बताया कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए पुलिस अन्य एजेंसियों और स्थानीय लोगों के साथ काम कर रही है। इधर, बांग्लादेश के निचले हिस्से में भी बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है और इससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। 

जलवायु परिवर्तन का असर

हाल के वर्षों में पहाड़ी इलाकों में घातक बाढ़ और भूस्खलन की संख्या में वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते सड़क निर्माण से समस्या और विकट हो रही है। जानकारी के अनुसार नेपाल के कुछ हिस्सों में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते आपदा अधिकारियों ने कई नदियों में अचानक बाढ़ की चेतावनी दी है।

असम में भी बाढ़ का कहर

भारत की सीमा से लगे तराई इलाकों के कई जिलों में बाढ़ की खबरें हैं। पिछले महीने नेपाल में भूस्खलन, बिजली गिरने और बाढ़ के कारण आए भीषण तूफान में 14 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, भारत के भी पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ आ गई है, जिससे पिछले 24 घंटों में छह लोगों की मौत हो गई है।