Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फ्रांस कोर्ट में पति पेलिकोट ने पत्नी संग दुष्कर्म कराने का अपराध किया स्वीकार, हो सकती है 20 वर्ष की कैद

फ्रांस में पति और उसके सहयोग से पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले दर्जनों लोगों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमे शुरू हो गए हैं। महिला को उसका पति नशीली दवाएं देता था और उसके बाद अर्धचेतन अवस्था में अन्य पुरुषों से पत्नी के साथ दुष्कर्म करवाता था। यह सिलसिला करीब दस वर्षों तक चला। इस मामले में 71 वर्षीय डोमिनिक पेलिकोट और 50 लोगों पर मुकदमा शुरू हो गया है।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 21 Sep 2024 11:18 PM (IST)
Hero Image
फ्रांस कोर्ट में पति पेलिकोट ने पत्नी संग दुष्कर्म कराने का अपराध किया स्वीकार

 एपी, पेरिस। फ्रांस में पति और उसके सहयोग से पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले दर्जनों लोगों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमे शुरू हो गए हैं। महिला को उसका पति नशीली दवाएं देता था और उसके बाद अर्धचेतन अवस्था में अन्य पुरुषों से पत्नी के साथ दुष्कर्म करवाता था। यह सिलसिला करीब दस वर्षों तक चला। इस मामले में 71 वर्षीय डोमिनिक पेलिकोट और 50 लोगों पर मुकदमा शुरू हो गया है।

न्यायालय उन्हें 20 वर्ष के कारावास की सजा सुना सकती है। इस मामले ने फ्रांस ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को अचंभित कर दिया है। शनिवार को पेलिकोट ने न्यायालय में अपने किए पर पछताते हुए खुद पर लगे आरोपों को स्वीकार किया।

दुष्कर्म का सिलसिला 2011 से 2020 तक चला

आगे कहा कि उसके अपराध में शामिल लोगों को भी पता था कि वे क्या कर रहे हैं। वह उन्हें प्रोवेंस स्थित अपने घर में बुलाता था और वहां पर अपनी अर्धचेतन पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के लिए प्रेरित करता था। यह सिलसिला 2011 से 2020 तक चला।

बाद में इस कृत्य का पता चलने पर पत्नी ने उससे तलाक ले लिया। मामले की जांच में पुलिस को पेलिकोट और अन्य लोगों की अपराध में संलिप्तता से संबंधित फोटो और वीडियो मिल गए हैं। इनके आधार पर आरोपितों को सजा हो सकती है।