Move to Jagran APP

Bulgaria: अफगान प्रवासियों की अवैध रूप से तस्करी, ट्रक से 18 लोगों के शव बरामद, 4 गिरफ्तार

बुल्गारिया में एक लावारिस ट्रक अवैध रूप से मानव तस्करी कर रहा था। ट्रक में से एक बच्चे सहित 18 लोगों मृत पाए गए हैं। यह ट्रक अफगान प्रवासियो की अवैध रूप से तस्करी कर रहा था। ट्रक के डिब्बे में 40 लोग छिपाए गए थे। (फोटो-रॉयटर्स)

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sat, 18 Feb 2023 08:12 AM (IST)
Hero Image
अफगान प्रवासियों की अवैध रूप से तस्करी, ट्रक से 18 लोगों के शव बरामद

सोफिया, एजेंसी। बुल्गारिया में एक लावारिस ट्रक अवैध रूप से मानव तस्करी कर रहा था। ट्रक में से एक बच्चे सहित 18 लोगों मृत पाए गए हैं। बल्गेरियाई समाचार पत्र ट्रूड ने बताया कि लोकोरस्को के सोफिया गांव की में ट्रक अवैध रूप से अफगान प्रवासियों के एक समूह को ले जा रहा था। गृह मंत्रालय ने बताया कि बल्गेरियाई के पुलिस को इस सूचना की घटना दोपहर 2:15 बजे मिली। जिसके तुरंत बाद ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोकोरस्को गांव में एक लावारिस ट्रक में से बच्चे सहित 18 लोगों के शव बरामद किए हैं।

डिब्बे में छिपा कर प्रवासियों को लेकर जा रहा था ट्रक

बुल्गारिया के गृह मंत्रालय के मुताबिक यह ट्रक अवैध रूप से प्रवासियों को डिब्बे में छिपा कर ले जा रहा था जिसमें करीब 40 लोग शामिल हैं। दम घुटने से 40 लोगों में से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं बचे लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंचाया गया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि घायलों को "पिरोगोव", "सेंट अन्ना" और वीएमए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ट्रूड की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर लगातार उनका इलाज करने में जुटे हुए हैं।

ऑक्सीजन की कमी से गई लोगों की जान

बुल्गारिया के आंतरिक मंत्रालय ने पहली रिपोर्टों का खंडन करते हुए घोषणा की यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं है। उन्होंने बताया कि ट्रक अवैध रूप से प्रवासियों को ले जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री एसेन मेडज़िडिएव ने ट्रक के अंदर की स्थितियों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि "जो लोग इस ट्रक में बंद थे, उनके लिए ऑक्सीजन की कमी हो गई है। वे ठंडे थे, गीले थे, उन्होंने कई दिनों से खाना नहीं खाया था।"

यह भी पढ़े- Raisina@Sydney में विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- भारत ने इस साल 7 प्रतिशत आर्थिक विकास का रखा लक्ष्य

अफगान प्रवासियो को ले जा रहा था ट्रक

पुलिस का मानना ​​है कि बरामद किए गए लोग अफगानिस्तान के थे और अवैध रूप से सर्बिया में तस्करी कर लाए जा रहे थे। विदेशियों के अनुसार, भागे हुए ड्राइवरों की पहचान करने के लिए ऑपरेटिव-सर्च कार्रवाई की गई। Belgurian TV bTV के अनुसार, ट्रक में मरने वाले 18 प्रवासियों में से एक बच्चा भी है। पांच अन्य बच्चे घायल हो गए जिन्हें जांच और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ट्रुड ने बताया कि प्रवासियों में कोई महिला नहीं है।

यह भी पढ़े- Afghanistan: तालिबान ने गर्भनिरोधकों की बिक्री रोकी, कहा- यह दवाइयां मुस्लिम आबादी कम करने का षड्यंत्र