Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मेक्सिको में लगातार प्रवासियों को बनाया जाता है निशाना, पिछले साल 2,000 से अधिक लोगों का हुआ था अपहरण

मेक्सिको में लगातार विभिन्न देशों से आए प्रवासियों को निशाना बनाया जाता है। पिछले साल मेक्सिको में 2000 से अधिक प्रवासियों का अपहरण किया गया था। पुलिस ने पिछले सप्ताह अगवा किए गए 10 कोलंबियाई को ढूंढ निकाला। उसी दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली। (फाइल फोटो)

By AgencyEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sat, 06 May 2023 10:11 AM (IST)
Hero Image
पिछले साल मेक्सिकों में 2,000 से अधिक लोगों का हुआ था अपहरण

मेक्सिको, एपी। मेक्सिको में लगातार प्रवासियों को निशाना बनाया जाता है। उनका अपहरण किया जाता है। इसी कड़ी में पिछले साल मेक्सिको में 2,000 से अधिक प्रवासियों का अपहरण किया गया था। वहीं, मेक्सिकों में पिछले ही सप्ताह 10 कोलंबियाई लोगों का अपहरण किया गया था। इन प्रवासियों को पुलिस ने प्रवासियों का तस्करी करने वाले गिरोहों और ड्रग कार्टेलों से मुक्त करा लिया है। इनकी तलाशी करते ही पुलिस के पता लगा कि मेक्सिको में इन गिरोह ने पिछले साल कई हजार लोगों को अपना शिकार बनाया था।

मेक्सिको में 2,115 प्रवासियों को किया गया था अगवा

मेक्सिको की नेशनल इमीग्रेशन एजेंसी ने कहा कि अधिकारियों ने 2022 में गिरोहों द्वारा अगवा किए गए विभिन्न देशों के 2,115 प्रवासियों को मुक्त कराया है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक यह गिरोह और कार्टेल मेक्सिको पार करने के लिए प्रवासियों से शुल्क वसूल रहे थे और फिर फिरौती के लिए उनका अपहरण कर रहे हैं। हाल के महीनों में मेक्सिको में इस तरह के बड़े पैमाने पर प्रवासी अपहरण की घटनाएं हुई हैं।

10 कोलंबियाई लोगों को पुलिस ने कराया मुक्त

सोनोरा के उत्तरी सीमावर्ती राज्य में प्रोसेक्यूटरों ने कहा कि शुक्रवार देर रात उन्होंने 10 कोलंबियाई लोगों को ढूंढ निकाला है। यह सभी एरिजोना से सीमा पार सैन लुइस रियो कोलोराडो के सीमावर्ती शहर में मंगलवार को लापता हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि कोलम्बियाई एक गैसोलीन स्टेशन पर कैद किए गए थे। लापता कोलंबियाई लोगों में से एक के एक रिश्तेदार ने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने उनके रिश्तेदारों से हजारों डॉलर मांगने के लिए फोन किया था।

यह भी पढे़ं- Africa: कांगो में हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़, 170 लोगों की हुई मौत; स्कूल और अस्पताल बहे

अप्रैल में मिले 100 प्रवासी

अप्रैल में, मेक्सिको पुलिस को सैन लुइस पोटोसी के उत्तर-मध्य राज्य में लगभग 20 लोगों के अपहरण की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था। पुलिस को न केवल वे 20 प्रवासी मिले जिनकी वे तलाश कर रहे थे, बल्कि लगभग 80 और प्रवासी भी मिले थे। इन गिरहो ने ही प्रवासियों को फिरोती मांगने के लिए कैद कर रखा था।

यह भी पढे़ं- US Capitol Attack में शामिल आरोपी को मिली 14 साल की सजा, पुलिस पर किया था मिर्च-स्प्रे का छिड़काव