Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

India Population: 2060 के बाद घटने लगेगी भारत की जनसंख्या, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि 2060 के दशक की शुरुआत में भारत की जनसंख्या लगभग 1.7 बिलियन तक पहुंचने और फिर 12 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है लेकिन देश पूरी सदी में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा। दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत मौजूदा सदी (2100) के अंत तक 150 करोड़ के साथ सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 12 Jul 2024 10:46 PM (IST)
Hero Image
150 करोड़ आबादी के साथ सदी के अंत तक सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा भारत

पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र। 2060 के बाद भारत में जनसंख्या कम होने लगेगी। विश्व जनसंख्या पर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 2060 में अपने चरम पर होगी, लेकिन इसके बाद जनसंख्या में गिरावट शुरू हो जाएगी।

दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत मौजूदा सदी (2100) के अंत तक 150 करोड़ के साथ सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा। मौजूदा समय में भारत की आबादी करीब 145 करोड़ होने का अनुमान है।

चीन की जनसंख्या में कमी आएगी

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि बड़े आकार और प्रजनन क्षमता में गिरावट की वजह से सदी के अंत तक चीन में सबसे बड़ी जनसंख्या गिरावट (78.6 करोड़) आने की संभावना है। वर्तमान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश चीन, 2024 और 2054 (20.4 करोड़) के बीच जनसंख्या में बड़ी गिरावट आएगी।

वहीं 2100 आते- आते चीन की आबादी वर्तमान समय से आधी से भी कम यानी करीब 63 करोड़ रह जाएगी। मौजूदा समय में चीन की आबादी करीब 140 करोड़ है। रिपोर्ट के अनुसार 2054 में 38.9 करोड़ की आबादी के साथ पाकिस्तान अमेरिका को पछाड़कर आबादी के लिहाज से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन जाएगा।

आबादी के मामले में अमेरिका दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश

वर्तमान में 34.5 करोड़ की आबादी के साथ अमेरिका दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है और 2054 में यह 38.4 करोड़ लोगों के साथ चौथा सबसे बड़ा देश होगा। 2100 में 51.1 करोड़ की आबादी के साथ पाकिस्तान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बना रहेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार चीन, जापान,जर्मनी के अलावा यूरोप के कई देशों में जनसंख्या घटने की वजह से काम करने वालों की कमी हो जाएगी। ऐसे में भारतीयों के लिए इन देशों में रोजगार के मौके बनेंगे। सदी के अंत तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बना रहेगा। ऐसे में भारतीय वैश्विक अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।