Move to Jagran APP

India Sri Lanka Ties: किसी को नहीं देंगे भारत की सुरक्षा को क्षति पहुंचाने की इजाजत, श्रीलंका ने चीन को लेकर कही ये बड़ी बात

श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा कि उनका देश भारत के सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और एक जिम्मेदार पड़ोसी होने के नाते कोलंबो किसी को भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं देगा। भारत में चल रहे चुनावों के बारे में मंत्री ने कहा कि यह दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र का उत्सव है

By Agency Edited By: Sonu Gupta Published: Tue, 21 May 2024 11:45 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2024 11:45 PM (IST)
भारत की सुरक्षा को क्षति पहुंचाने की किसी को नहीं देंगे इजाजत: श्रीलंका। फोटोः एएनआई।

एएनआई, कोलंबो। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा कि उनका देश भारत के सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और एक जिम्मेदार पड़ोसी होने के नाते कोलंबो किसी को भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं देगा।

भारत की चिंता पर श्रीलंका ने क्या कहा?

द्वीप राष्ट्र में चीनी अनुसंधान जहाजों के दौरो के संबंध में भारत की चिंता पर उन्होंने कहा कि वे पारदर्शी तरीके से किसी भी अन्य देश के साथ काम करना चाहेंगे, लेकिन दूसरों की कीमत पर नहीं। श्रीलंकाई मंत्री ने विशेष साक्षात्कार में कहा कि मुझे अभी जानकारी हुई कि हाल ही में चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है। जैसे आप उनके साथ काम करते हैं। हम भी सभी के साथ काम करना चाहेंगे।

भारत के साथ काम करेगा श्रीलंका

भारत में चल रहे चुनावों के बारे में मंत्री ने कहा कि यह दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र का उत्सव है। भारतीय लोग शिक्षित हैं और उन्हें पता है कि उनके लिए क्या अच्छा है। चुनाव में जनता निर्णय लेती है और अन्य को केवल देखना चाहिए। इस दौरान साबरी ने कहा कि श्रीलंका चुनाव परिणामों की परवाह किए बिना भारत के साथ काम करेगा।

यह भी पढ़ेंः 

Sippy Sidhu Murder Case: सिप्पी सिद्धू हत्या मामले में SC के दो जजों का सुनवाई से इनकार, अब अन्य बेंच के समक्ष पेश होगा मामला

Pune Car Accident: पुलिस ने किशोर के पिता को हिरासत में लिया, होटल के 3 अधिकारी भी गिरफ्तार; सीएम शिंदे ने दिए ये निर्देश


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.