Move to Jagran APP

नेपाल में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच; एक संदिग्ध हिरासत में

नेपाल में पांच बंदूकधारियों ने एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोतिहारी छौड़ादानो निवासी 45 वर्षीय शिवपूजन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By AgencyEdited By: Achyut KumarUpdated: Sun, 25 Dec 2022 03:42 PM (IST)
Hero Image
नेपाल में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या
काठमांडू, पीटीआइ। दक्षिणी नेपाल में पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मोतिहारी छौड़ादानो निवासी 45 वर्षीय शिवपूजन यादव के रूप में हुई है। 

पुलिस ने कहा कि यादव को महागढ़ीमाई नगर पालिका में गोली मारी गई थी। दो बाइकों पर सवार पांच लोगों ने यादव पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में

पुलिस ने कहा कि घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

नेपाल की तरफ से 11वीं बार पथराव

भारत और नेपाल के मध्य काली नदी बहती है। इस नदी पर भारत की तरफ से तटबंध का निर्माण कार्य किया जा रहा है। दोनों देशों के अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण और बातचीत के 24 घंटे के अंदर नेपाल की तरफ से 11वीं बार पथराव किया, जिसकी वजह से काम बाधित हुआ।

गुलेल से डंपर मशीनों और टिप्परों पर पथराव

नेपाल की चार लोग पथराव कर रहे थे। उन्होंने गुलेल से भारत में काम कर रही डंपर मशीनों और टिप्परों पर पत्थर मारे। इससे डंपर और टिप्पर के शीशे टूट गए। नदी में खड़ी डंपरों के आपरेटरों ने पानी में कूदकर अपनी जान बचाई। इस पथराव में एक टिप्पर चालक घायल भी हुआ।

यह भी पढ़ें: Indo-Nepal Border : भारत-नेपाल पारंपरिक मित्र, लेकिन रोटी-बेटी वाले संबंधों में दरार डाल रहे शरारती तत्व

नेपाल में नई सरकार के गठन पर फंसा पेंच

बता दें, नेपाल में नई सरकार के गठन का फैसला अभी नहीं हो पाया है। नेपाल के प्रमुख राजनीतिक दलों में सरकार के गठन को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सरकार बनाने का दावा पेश करने की समयसीमा 25 दिसंबर शाम 5 बजे (स्थानीय समय) तय की है। रविवार को नेपाल में सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक बिना निष्कर्ष के समाप्‍त हो गई।

यह भी पढ़ें: Indo-Nepal Border : नेपाल की तरफ से फिर हुआ पथराव, डंपर चालकों ने पानी में कूद कर बचाई जान, दो दिन से काम ठप