Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US: मजाक में किशोरों ने बजा दी डोर बेल, भारतीय युवक ने की दी तीनों की हत्या; ऐसे हुआ मामले का खुलासा

एक भारतीय मूल के व्यक्ति को अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में 3 किशोर लड़कों की हत्या करने के मामले में दोषी पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने अपने घर की घंटी बजाने पर 3 लड़कों को मौत के घाट उतार दिया।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Sun, 30 Apr 2023 11:56 AM (IST)
Hero Image
भारतीय युवक ने की दी तीनों की हत्या

न्यूयॉर्क, एजेंसी। एक भारतीय मूल के व्यक्ति को अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में 3 किशोर लड़कों की हत्या करने के मामले में दोषी पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति ने अपने घर की घंटी बजाने पर 3 लड़कों को मौत के घाट उतार दिया। 

2020 में हुई थी घटना

दरअसल, अनुराग चंद्रा नाम के भारतीय शख्स के घर 2020 में कुछ शरारती लड़कों ने डोर बेल बजाई थी। इस बात पर उसने 3 नाबालिगों को कार से टक्कर मार दी और तीनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कार से टक्कर के बाद तीन लड़कों की मौत हो गई, जिनकी उम्र महज सोलह साल थी। वहीं इस घटना में कुछ 2 किशोर घायल भी हुए हैं।

तीन किशोरों की हत्या

कोर्ट में भारतीय मूल के दोषी शख्स ने खुद स्वीकार किया कि घटना वाले दिन मैं बहुत नशे में था, तब मैंने बारह बियर पी रखी थी। टक्कर से पहले मैं 99 मील प्रति घंटे (159 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। हालांकि मेरा मकसद उन्हें मारना नहीं बल्कि सबक सिखाना था।

दोषी शख्स ने इस बात को भी स्वीकार किया कि वह अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित था। घर की घंटी बजाने वालों के लिए मेरे मन में गुस्सा भरा हुआ था। इस वजह से उसने लड़कों का पीछा किया लेकिन उसी समय गाड़ी का ब्रेक नहीं लग पाया और यह हादसा हो गया।

ये एक भयानक और मूर्खतापूर्ण घटना

कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान रिवरसाइड काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी माइक हेस्ट्रिन ने कहा कि इन युवकों की हत्या हमारे समुदाय के लिए एक भयानक और मूर्खतापूर्ण घटना थी। इस तरह का पागलपन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। यह जानबूझ कर की गई हत्या है। बता दें कि यह घटना 19 जनवरी, 2020 हुई थी।

अनुराग चंद्रा कार की टक्कर के बाद भी बच निकले सर्जियो कैम्पुसानो ने NBC न्यूज को बताया कि हमने बस मजाक में डोर बेल बजा दी थी। हमें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह मजाक हम लोगों के लिए जानलेवा साबित होगा। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि मुझे कुछ भी याद नहीं था।