Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Israel-Hamas War: मध्यस्थों ने अब तक नहीं दी युद्धविराम वार्ता की ताजा जानकारी, हमास ने इजरायल पर समय बर्बाद करने का लगाया आरोप

युद्धविराम को लेकर हमास ने इजरायल पर गंभीर आरोप लगाया है। हमास ने अपने एक बयान में कहा है कि मध्यस्थों ने अब तक उसे गाजा में युद्धविराम वार्ता को लेकर ताजा जानकारी नहीं दी है। साथ ही वार्ता को विफल करने का आरोप लगाया। चरमपंथी समूह ने कहा कि इजरायल पहले की तरह वार्ता में व्यवधान डालने की अपनी नीति जारी रखे हुए है।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Thu, 11 Jul 2024 09:56 PM (IST)
Hero Image
हमास ने इजरायल पर समय बर्बाद करने और ताजा दौर की वार्ता को विफल करने का आरोप लगाया है।

रॉयटर्स, काहिरा। इजरायल की कार्रवाई के बीच गाजा में युद्धविराम को लेकर प्रयास जारी हैं। इस बीच, गुरुवार को हमास ने बयान जारी कर कहा कि मध्यस्थों ने अब तक उसे गाजा में युद्धविराम वार्ता को लेकर ताजा जानकारी नहीं उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही उसने इजरायल पर समय बबार्द करने और ताजा दौर की वार्ता को विफल करने का आरोप लगाया है।

अमेरिकी प्रस्ताव पर हमास सहमत

चरमपंथी समूह ने कहा कि इजरायल पहले की तरह वार्ता में व्यवधान डालने की अपनी नीति जारी रखे हुए है। हमास की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका-समर्थित युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमति बनाने के लिए कतर और मिस्त्र के मध्यस्थ प्रयासरत हैं। वार्ताकार नौ महीने से जारी युद्ध को समाप्त कर गाजा में शांति को वापस लाना चाहते हैं। प्रस्ताव के तहत हमास के कब्जे से बंधकों की रिहाई और बदले में इजरायल जेलों में बंद फलस्तीनी कैदियों की मुक्त करना शामिल है।

लाइबेरिया के ध्वज वाले टैंकर को निशाना बनाया गया

उधर, हाउती विद्रोहियों के एक संदिग्ध हमले ने बुधवार को बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य में लाइबेरिया के ध्वज वाले टैंकर को निशाना बनाया है। इसमें चालक दल के किसी सदस्य के घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने स्वीकार किया कि विद्रोहियों ने अरब सागर के पास अमेरिकी ध्वज वाले जहाज पर अब तक की सबसे लंबी दूरी का हमला किया था। ये हमले डेढ़ सप्ताह के अस्पष्ट विराम के बाद हुए हैं।

वहीं, अमेरिका ने कहा है कि संभवत: दिसंबर में यमन के हाउती विद्रोहियों ने लाल सागर में नार्वेजियन ध्वज वाले टैंकर पर ईरान निर्मित एंटी-शिप क्रूज मिसाइल दागी गई थी। यह अब शिपिंग और तेहरान के खिलाफ चल रहे विद्रोही अभियान के बीच एक सार्वजनिक, साक्ष्य-आधारित लिंक प्रदान करता है।