Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kenya Serial Killer: 42 महिलाओं को मौत के घाट उतारने वाले शख्स ने कबूला जुर्म, कोर्ट ने 30 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा

केन्या में पत्नी सहित 42 महिलाओं को बेहरमी से मौत के घाट उतारने वाले शख्स ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत के सामने पेश किया और कोर्ट ने आरोपी को 30 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने 42 महिलाओं की हत्या करने और उनके टुकड़े-टुकड़े करने की बात कबूल की है।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Tue, 16 Jul 2024 11:17 PM (IST)
Hero Image
42 महिलाओं को मौत के घाट उतारने वाले शख्स ने कबूला जुर्म

एएफपी, नैरोबी। केन्या में पत्नी सहित 42 महिलाओं को बेहरमी से मौत के घाट उतारने वाले शख्स ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केन्या की अदालत के सामने पेश किया था। कोर्ट ने आरोपी को 30 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने 42 महिलाओं की हत्या करने और उनके टुकड़े-टुकड़े करने की बात कबूल की है। पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय आरोपी ने हत्या कर क्षत-विक्षत शवों को नैरोबी के कूड़े के ढेर में फेंकने की बात कबूल की है।

एक अन्य महिला को लुभाने की कोशिश कर रहा था आरोपी

आरोपी की पहचान कोलिन्स जुमैसी खलुशा नाम से की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को नैरोबी बार के पास से गिरफ्तार किया गया, जहां वह यूरो 2024 फुटबॉल फाइनल देख रहा था। पुलिस ने बताया जब उसको गिरफ्तार किया गया तब वह एक अन्य पीड़ित को लुभाने की कोशिश कर रहा था। 

प्लास्टिक की थैलियों में बंद 10 महिलाओं के शव मिले

पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर उसे नैरोबी में अदालत के सामने पेश किया। यहां से उसको पुलिस हिरासत में भेज दिया। केन्या नेशनल कमीशन ऑन ह्यूमन राइट्स के अनुसार, शुक्रवार से नैरोबी की एक झुग्गी बस्ती में एक खदान से प्लास्टिक की थैलियों में बंद 10 महिलाओं के शव निकाले गए।

हत्या कर कूड़े के ढेर में फेंक देता था शव

आपराधिक जांच निदेशालय के प्रमुख मोहम्मद अमीन ने सोमवार को कहा कि कलुशा ने 2022 से दो साल की अवधि में 42 महिलाओं की हत्या करने की बात कबूल की है और इस दौरान उसने अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी। उन्होंने आगे बताया कि संदिग्ध ने कबूल किया है कि उसने 42 महिलाओं को बहला-फुसलाकर लाया और उनकी हत्या कर दी और शवों को कूड़े के ढेर वाले जगह पर फेंक दिया।

कई शवों की हुई पहचान

अमीन ने बताया कि जब जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वह वह किसी अन्य शिकार को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार, अब तक घटनास्थल से नौ शव बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। वहीं, अभी तक आठ शवों के महिला होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें- पत्नी समेत 42 महिलाओं को उतारा मौत के घाट, पढ़ें सनकी मैन की पूरी कहानी