Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bangladesh: बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में भूस्खलन, हादसे में नौ लोगों की मौत; कई घायल

दक्षिणी बांग्लादेश में मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के कारण शरणार्थी शिविरों में भूस्खलन हुआ और हादसे में आठ रोहिंग्या मुसलमानों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। बता दें कि बुधवार तड़के तीन अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। बांग्लादेश के मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Wed, 19 Jun 2024 03:28 PM (IST)
Hero Image
बांग्लादेश में भूस्खलन से आठ लोगों की मौत (फाइल फोटो)

रॉयटर्स, ढाका। दक्षिणी बांग्लादेश में भारी मानसूनी बारिश के कारण शरणार्थी शिविरों में भूस्खलन होने से आठ रोहिंग्या मुसलमानों सहित कम से कम नौ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

बांग्लादेश सरकार के शरणार्थियों के प्रभारी वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद शम्सुद दौजा ने बताया कि मानसून के मौसम के शुरू होने के बाद कई दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद बुधवार तड़के तीन अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन में लोगों की मौत हो गई।

2017 में पड़ोसी देश म्यांमार में सैन्य कार्रवाई के बाद भागकर आए दस लाख से अधिक रोहिंग्या लोग दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी बस्ती, कॉक्स बाजार के सीमावर्ती जिले में स्थित शिविरों में रह रहे हैं।

बांग्लादेश के मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

रोहिंग्या शरणार्थी ज्यादातर बांस और प्लास्टिक की चादरों से बनी झोंपड़ियों में रहते हैं, जो अक्सर खड़ी पहाड़ियों पर होती हैं।

यह भी पढ़ें- NEET-UG Scam Case: नीट रिजल्ट पर पवन खेड़ा का बयान, बोले- हम इंतजार कर रहे हैं कि सरकार का दिल कब पिघलेगा?

यह भी पढ़ें- UK Heatwave Alert: यूके में 26 डिग्री C पर जारी हुआ अलर्ट, भारतीय बोले- इतना तो हमारे घर में AC का रहता है तापमान