Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'बदलती दुनिया में अग्रिम पंक्ति में रहने वाला है भारत', फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने साझा किया भारत दौरे का वीडियो

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। भारत की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि बदलती दुनिया में भारत अग्रिम पंक्ति में रहने वाला है।मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर भारत आए थे। राष्ट्रपति मैक्रों ने एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा भारत लोकतांत्रिक जनसांख्यिकी आर्थिक और तकनीकी शक्ति है।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sun, 04 Feb 2024 10:09 PM (IST)
Hero Image
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने साझा किया भारत दौरे का वीडियो (Image: X/@EmmanuelMacron)

एएनआई, पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मैक्रों के हालिया भारत दौरे की झलकियां दिखाई गई हैं। मैक्रों ने कहा कि फ्रांस भारत में अधिक से अधिक निवेश करना चाहता है।

भारत की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि बदलती दुनिया में भारत अग्रिम पंक्ति में रहने वाला है। मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर भारत आए थे। राष्ट्रपति मैक्रों ने एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, भारत लोकतांत्रिक, जनसांख्यिकी, आर्थिक और तकनीकी शक्ति है।

भारत दुनिया के परिवर्तन में अग्रणी पंक्ति में रहने वाला

भारत दुनिया के परिवर्तन में अग्रणी पंक्ति में रहने वाला है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, भारत की असाधारण यात्रा पर एक नजर। मैक्रों ने कहा, हम इस तरह के महत्वपूर्ण दिन (नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह) का हिस्सा बनने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे थे। यह हमेशा हमारी यादों में रहेगा।

— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) February 4, 2024

दोनों देशों के बीच संबंध बहुत अच्छे

दोनों देशों के बीच संबंधों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं। दोनों देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, बीते कुछ वर्षों के दौरान हमने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और साझेदारियों को बढ़ाया है। हम निश्चित रूप से भारत में अधिक से अधिक निवेश करना चाहते हैं। भले ही हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं, लेकिन हम और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। अब तक सबकुछ अच्छा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह चाहते हैं कि 2030 तक फ्रांस में तीस हजार छात्र भारत से आएं।

यह भी पढ़ें: Pakistan: इमरान-बुशरा निकाह के फैसले पर महिला वकीलों के निशाने पर जज, नारीवादियों ने कहा- ...यह काला और बुरा दिन

यह भी पढ़ें: Britain: बचपन में नस्लवाद का हुए थे शिकार, ब्रिटेन का PM बन सबको किया हैरान; सुनक क्यों लेते थे ड्रामा क्लासेस?