Move to Jagran APP

Massacre in Burkina Faso: बुर्किना फासो के गांव में नरसंहार, अब तक 70 लोगों की मौत; अधिकारियों ने शुरू की जांच

उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में इस महीने के शुरू में हुए नरसंहार में आतंकवादियों ने करीब 70 लागों की जान ले ली। मारे गए लोगों में से ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग हैं। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि इस घटना की जांच अभी जारी है। यूरोपीय संघ ने रविवार को नरसंहार में मरने वालों की संख्या लगभग 100 बताई थी।

By Jagran NewsEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Tue, 14 Nov 2023 11:16 PM (IST)
Hero Image
बुर्किना फासो के गांव में हुए नरसंहार में 70 लोग मारे गए। (फाइल फोटो)
एपी, कुआगाडौगौ। उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में इस महीने के शुरू में हुए नरसंहार में आतंकवादियों ने करीब 70 लागों की जान ले ली। मारे गए लोगों में से ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग हैं। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि इस घटना की जांच अभी जारी है। यूरोपीय संघ ने रविवार को नरसंहार में मरने वालों की संख्या लगभग 100 बताई थी।

अधिकारियों ने शुरू की हिंसा की जांच

अभियोजक सिमोन बी. गनानौ ने कहा कि बौलसा शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित जाओंगो गांव में यह हमला हुआ। सिमोन ने कहा, हमारे निष्कर्षों और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर इस अत्याचार के अपराधी अभी तक अज्ञात हैं। जांचकर्ता पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं और आशा है कि मरने वालों के अंतिम आंकड़ों को साझा करेंगे।

यह भी पढ़ेंः Burkina Faso Attack: बुर्किना फासो में आतंकी हमला, किसानों पर हमलावारों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 41 की हुई मौत

हिंसा में अब तक मारे गए हैं हजारों लोग

पश्चिम अफ्रीकी यह देश वर्षों से अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह से जुड़े जिहादी विद्रोह से जूझ रहा है। हजारों लोग मारे गए हैं और 20 लाख से अधिक विस्थापित हुए हैं। बुर्किना फासो में जिहादी ¨हसा के कारण दो बार तख्तापलट हो चुका है। सितंबर 2022 में जुंटा ने सत्ता पर कब्जा कर लिया।

यह भी पढ़ेंः Burkina Faso Attack: बुर्किना फासो में सैन्य टुकड़ी पर जिहादी हमला; 33 सैनिकों की मौत, 12 घायल