Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारत, पाकिस्तान और नेपाल के प्रवासियों को ले जा रहे ट्रक पर मैक्सिकन सैनिकों ने चलाई गोली, 6 की मौत

मेक्सिको में सैनिकों ने प्रवासियों के ले जा रहे एक ट्रक पर गोलीबारी की जिससे छह लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रक में भारत नेपाल और पाकिस्तान के साथ मिस्र नेपाल और क्यूबा के प्रवासी भी सवार थे। रक्षा विभाग ने दोनों सैनिकों को जांच लंबित रहने तक सेवा से मुक्त कर दिया है।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Thu, 03 Oct 2024 10:40 PM (IST)
Hero Image
ट्रक में मिस्र, नेपाल, क्यूबा, भारत और पाकिस्तान के प्रवासी जा रहे थे। (File Image)

एपी, मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में सैनिकों ने प्रवासियों को ले जा रहे एक ट्रक पर गोलियां चलाई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एपी ने मैक्सिको रक्षा विभाग के हवाले से इसकी जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को ग्वाटेमाला की सीमा के पास एक समूह को ले जा रहे ट्रक पर मैक्सिकन सैनिकों द्वारा गोलीबारी की गई। ट्रक में मिस्र, नेपाल, क्यूबा, भारत और पाकिस्तान के प्रवासी मौजूद थे।

प्रवासियों की तस्करी का आम रास्ता

विभाग ने एजेंसी को बताया कि ट्रक में कुल 33 लोग सवार थे। इनमें से गोली लगने से छह की मृत्यु हो गई, जबकि 10 घायल हो गए थे। एपी के अनुसार स्थानीय वकीलों ने पुष्टि की कि सभी पीड़ितों की मौत गोली लगने से हुई। रक्षा विभाग ने यह नहीं बताया कि प्रवासी, सेना की गोलीबारी के परिणामस्वरूप मारे गए या ट्रक में कोई हथियार मिला।

ट्रक में 17 अन्य प्रवासी थे, जो सुरक्षित थे। यह क्षेत्र प्रवासियों की तस्करी का आम रास्ता बताया जाता है, जिन्हें अक्सर भीड़भाड़ वाले मालवाहक ट्रकों में भरकर ले जाया जाता है। विभाग ने कहा कि जिन दो सैनिकों ने गोलीबारी की थी, उन्हें जांच लंबित रहने तक ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है।