Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'कपड़े की गुड़िया जैसे नोंचा', 72 लोगों ने 100 बार किया दुष्कर्म; पति ने बनाए 20 हजार फोटो व वीडियो

पूरी दुनिया को हैरान कर देने वाला दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। महिला के सनकी पति ने 72 लोगों से अपनी पत्नी का दुष्कर्म कराया। उसकी सनक यहीं खत्म नहीं हुई। आरोपी दुष्कर्म के वीडियो और फोटो भी बनाता था। महिला के साथ यह घिनौना खेल पूरे 10 साल खेला गया। दुष्कर्म कराने से पहले पति खाने और शराब में नशीली गोलियां मिलाकर पत्नी को पिला देता था।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Fri, 06 Sep 2024 05:20 PM (IST)
Hero Image
सनकी पति ने अदालत में स्वीकारा अपना गुनाह।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस में एक सनकी पति की करतूत ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। पति ने 72 लोगों से अपनी पत्नी का दुष्कर्म कराया। इन लोगों ने महिला के साथ 100 बार दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से पहले पति अपने पत्नी के खाने और शराब में नींद और नशे की गोलियां पीसकर मिला देता था। इसके बाद चैटरूम के माध्यम से अजनबियों से संपर्क करता और उन्हें पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर देता था।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में मानवता फि‍र शर्मसार, पांच साल की बच्‍ची से 52 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्‍कर्म का प्रयास

10 साल तक चलता रहा घिनौना खेल

टेलीग्राफ के मुताबिक 72 वर्षीय पीड़िता गिसेले पेलिकॉट ने अदालत में कहा कि इससे पहले उसके पास सब कुछ था। मगर खुशहाल मध्यवर्गीय विवाह उस वक्त खंडहर में तब्दील हो गया, जब उसे पता चला कि वह फ्रांस के सबसे बड़े दुष्कर्म मामले की अनजाने में शिकार है। बता दें कि महिला के साथ 2011 से 2020 तक दुष्कर्म का यह घिनौना खेल पति खेलता रहा।

दुष्कर्मियों ने कपड़े की गुड़िया की तरह नोंचा

इंडीपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक अदालत में महिला के पति ने एक दशक तक पत्नी का दुष्कर्म कराने की बात स्वीकार की है। महिला ने अदालत में कहा कि उसको कपड़े की गुड़िया की तरह नोंचा गया। इतना ही नहीं दुराचार की वेदी पर बलि चढ़ा दिया गया। आरोपी मुझे कचरा का थैला समझते थे। अब मेरी कोई पहचान नहीं है। मेरा सबकुछ बर्बाद हो चुका है।

महिला को कुछ भी याद नहीं

महिला के वकील एंटोनी कैमस के मुताबिक महिला को अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में कुछ याद नहीं है। महिला के मुताबिक करीब 100 बार दुष्कर्म किया गया। इस दौरान पति ने दुष्कर्म के वीडियो बनाए और हजारों फोटो भी खींचीं। पुलिस को दुष्कर्म की जानकारी तब लगी जब पुलिस ने उसके वीडियो दिखाए।

14 लोगों ने स्वीकार किया जुर्म

रिपोर्ट के मुताबिक महिला के पति और 14 अन्य लोगों ने दुष्कर्म की बात स्वीकार ली है। वहीं 35 अन्य लोगों ने इनकार कर दिया। उनका कहना है कि महिला ने ही यौन संबंध बनाने की खातिर सहमति दी थी। बता दें कि इस मामले में लगभग 50 पुरुषों के खिलाफ अदालत में मुकदमा चल रहा है।

जब वीडियो और फोटो देखें तो उड़े होश

महिला ने यह भी बताया कि उसके साथ छह बार एचआईवी संक्रमित व्यक्ति ने भी दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि जब पहली बार पुलिस ने दुष्कर्म के वीडियो और फोटो दिखाए तो यह मेरे लिए एक सुनामी की तरह था। यह भयावह दृश्य से कम नहीं था।

20 हजार तस्वीरें और फिल्में मिलीं

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में महिला के पति डोमिनिक पेलिकॉट को पुलिस ने दक्षिणी फ्रांस के एक गांव में स्थित सुपरमार्केट में महिलाओं की स्कर्ट के ऊपर से वीडियो बनाते पकड़ा गया था। इसके बाद उसके कंप्यूटर की तलाशी लेने पर सभी के होश उड़ गए। आरोपी पति के कंप्यूटर से जुड़ी यूएसबी ड्राइव पर "abuses" नाम की एक फाइल मिली थी। इसमें पत्नी के साथ 100 बार दुष्कर्म की लगभग 20,000 तस्वीरें और फिल्में मिलीं।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में लगातार सामने आ रहे दुष्‍कर्म-छेड़छाड़ के केस और 'दारोगा दीदी' लापता, अब कैसे होगी बहनों की सुरक्षा?