Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Myanmar: म्यांमार में तूफान से 500 से ज्यादा की मौत, 77 लोग लापता; भारत ने भेजी मदद की दूसरी खेप

म्यांमार में प्राकृतिक आपदा से मरने वालों की संख्या 500 के पार पहुंच चुकी है वहीं 77 लोग अभी भी लापता हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मंगलवार को कहा कि सद्भाव अभियान के तहत नौसेना और वायुसेना ने म्यांमार को सहायता की दूसरी खेप भेज दी है। 32 टन राहत सामग्री के साथ ही 10 टन राशन भेजा गया है।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Wed, 18 Sep 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
म्यांमार में तूफान से 500 से ज्यादा की मौत, 77 लोग लापता

एपी, बैंकाक। म्यांमार में पिछले सप्ताह आए यागी तूफान और बारिश के बाद बाढ़ एवं भूस्खलन से 226 लोगों की मौत हो गई और 77 लोग लापता हैं। म्यांमार में प्राकृतिक आपदा से मरने वालों की संख्या 500 के पार पहुंच चुकी है। प्रभावित क्षेत्रों में संचार संबंधी संकट के कारण मरने वालों की संख्या की गिनती धीमी है।

भारत ने भेजी राहत सामग्री

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मंगलवार को कहा कि सद्भाव अभियान के तहत नौसेना और वायुसेना ने म्यांमार को सहायता की दूसरी खेप भेज दी है। 32 टन राहत सामग्री के साथ ही 10 टन राशन भेजा गया है।

बाढ़ के कारण छह लाख से अधिक लोग प्रभावित

म्यांमार में बाढ़ के कारण छह लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं म्यामांर में गृह युद्ध भी चल रहा है वहीं, संचार दिक्कतों के चलते हताहतों की संख्या पता लगाने का काम धीमा है। आसियान मानवीय सहायता समन्वय केंद्र के मुताबिक, तूफान यागी ने सबसे पहले वियतनाम, उत्तरी थाईलैंड और लाओस को प्रभावित किया था। वियतनाम में करीब 300, थाईलैंड में 42 और लाओस में चार लोगों की मौत हुई थी।