Move to Jagran APP

Nepal ने अवैध फार्मेसी चलाने के आरोप में 9 भारतीयों को किया गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग कर रहा जांच

अवैध फार्मेसी संचालित करने के आरोप में नौ भारतीय नागरिकों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की प्रारंभिक जांच करने के बाद पुलिस ने सभी भारतीय नागरिकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को सौफ दिया है।

By AgencyEdited By: Shashank MishraUpdated: Thu, 15 Jun 2023 04:12 PM (IST)
Hero Image
नेपाल पुलिस ने 9 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

काठमांडू, पीटीआई। नेपाल पुलिस ने देश के सुदूर पश्चिम सुदुरपश्चिम प्रांत में कथित रूप से एक अवैध फार्मेसी संचालित करने के आरोप में नौ भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कार्यालय के निरीक्षक भरत राज गिरी ने कहा कि भारतीय नागरिकों को कंचनपुर जिले की दोधरा चडानी नगरपालिका में एक अवैध फार्मेसी चलाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

गिरी ने कहा कि "मामले की प्रारंभिक जांच करने के बाद, हम उन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेज देंगे।"

इस घटना में गिरफ्तार लोगों की पहचान संजय विश्वास, कार्तिक सरदार, रबी बिस्वास, निवास गेन और निरंजन अधिकारी के रूप में हुई है। भूपेंद्र पुरी, राजेश विश्वास, संतोष सरकार और सुधांशु हलदर को भी गिरफ्तार किया गया था।

खबर अपडेट की जा रही है...........