Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nepal Rain: नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसें नदी में बह गईं, 7 शव बरामद; मृतकों में तीन भारतीय शामिल

नेपाल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन आने से दो बसे उफनती नदी में बह गई। सोमवार को बचावकर्मियों ने नदी से कुल सात शव बरामद किए हैं। सरकारी प्रशासक खीमा नंदा भूसल ने बताया कि शवों की पहचान कर ली गई है और उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया गया है। मृतकों में तीन भारतीय हैं और बाकी चार नेपाली नागरिक हैं।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Mon, 15 Jul 2024 11:32 AM (IST)
Hero Image
नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसें नदी में बह गईं (Image: Reuters)

काठमांडू, एपी। नेपाल में शुक्रवार को भूस्खलन के कारण राजमार्ग से दो बसें उफनती नदी में बह गईं, जिसके बाद कम से कम 66 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सोमवार को बचावकर्मियों ने नदी से कुल सात शव बरामद किए हैं। बचावकर्मी नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों पर शवों को खोजने में जुटे हुए है, जबकि लापता बसों और उनमें सवार लोगों की तलाश जारी है।    

शवों की पहचान की गई, 3 भारतीय और 4 नेपाली

सरकारी प्रशासक खीमा नंदा भूसल ने बताया कि शवों की पहचान कर ली गई है और उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया गया है। मृतकों में तीन भारतीय हैं और बाकी चार नेपाली नागरिक हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये बसें काठमांडू को देश के दक्षिणी भागों से जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्ग पर थीं। शुक्रवार की सुबह काठमांडू से लगभग 120 किलोमीटर (75 मील) पश्चिम में सिमलताल के पास बस बह गईं थी। 

दो बसों में कितने लोग थे सवार?

बचाव प्रयासों में मदद के लिए अतिरिक्त बचाव दल और सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है। भूसल ने कहा कि एक बस में 24 लोग सवार थे जबकि दूसरी में 42 लोग सवार थे, लेकिन हो सकता है कि रास्ते में बस में और लोग सवार हो गए हों।

जानकारी के लिए बता दें कि जून में शुरू होने वाला और सितंबर में खत्म होने वाला मानसून सीजन नेपाल में भारी बारिश लाता है, जिससे आमतौर पर हिमालयी देश में भूस्खलन होता है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड-नेपाल में हो रही बार‍िश से शारदा-राप्ती उफनाईं, यूपी के कई ज‍िलों में स्‍थि‍ति गंभीर; CM योगी ने ल‍िया हालात का जायजा

यह भी पढ़ें: Bihar Flood: नेपाल में हो रही भारी बारिश से बिहार की नदियों में उफान, आसपास के इलाकों में घुस रहा पानी; आफत में लोगों की जान