Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नाइजीरिया में अगवा हुए 300 स्कूली छात्र मुक्त, 100 करोड़ की मांगी गई थी फिरोती

Nigeria kidnapped students freed नाइजीरिया में दो हफ्ते पहले अगवा किए गए 300 बच्चों को छुड़ा लिया गया है। बच्चों के बदले उनसे 1 बिलियन नायरा की मांग की गई थी। वर्ष 2014 से अबतक 1400 बच्चे नाइजीरियाई स्कूलों से अगवा किए जा चुके हैं। कडुना के गवर्नर उबा सानी ने सात मार्च को कुरिगा में उनके स्कूल से अपहृत छात्रों की रिहाई का विवरण नहीं दिया है।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Sun, 24 Mar 2024 04:07 PM (IST)
Hero Image
Nigeria kidnapped students freed नाइजीरिया में बच्चों को छुड़ाया गया।

अबुजा, एपी। Nigeria kidnapped students freed नाइजीरिया में स्कूलों से अगवा किए गए 300 बच्चों को छोड़ दिया गया है। इन्हें करीब दो हफ्ते पहले अगवा किया गया था। वर्ष 2014 से अबतक 1400 बच्चे नाइजीरियाई स्कूलों से अगवा किए जा चुके हैं। कडुना के गवर्नर उबा सानी ने सात मार्च को कुरिगा में उनके स्कूल से अपहृत छात्रों की रिहाई का विवरण नहीं दिया है।

अपहरण की किसी ने नहीं ली थी जिम्मेदारी

हालांकि, इनमें से कम से कम 100 छात्रों की उम्र 12 वर्ष या उससे कम है। स्कूली बच्चों की सकुशल वापसी को लेकर उन्होंने नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू को धन्यवाद दिया। टीनुबू ने फिरौती के रूप में पैसा दिए बिना बच्चों को बचाने की कसम खाई थी। बच्चों के बदले उनसे 1 बिलियन नायरा की मांग की गई थी।

किसी भी समूह ने कडुना अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय लोगों ने इसके लिए संघर्षग्रस्त उत्तरी क्षेत्र में हत्याओं और फिरौती के लिए अपहरण करने वाले समूहों को जिम्मेदार ठहराया है।